Delhi Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राय और गर्म रहने की संभावना है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नहीं है.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को दिल्ली में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है.
7 से 11 जून के बीच तापमान में लगातार इजाफा होने की संभावना है. इस दौरान बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है. हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 11 जून तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है.
प्री-मॉनसून से पहले बढ़ेगी परेशानी
स्काईमेट के मुताबिक 6 जून को दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोई बड़ी मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं रहेगी. हालांकि, तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन तापमान में तेजी से बढ़त होगी और यह 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है. इसके बावजूद ये हवाएं लू जैसी स्थिति नहीं बनने देंगी. 6 से 12 जून के बीच किसी भी प्री-मॉनसून गतिविधि की संभावना नहीं है. अगली अच्छी बारिश की उम्मीद 12 जून के बाद ही की जा सकती है.

हवा की दिशा में उतार-चढ़ाव
दिल्ली के पास हरियाणा में एक छोटा चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है. इसके अलावा, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में भी एक-एक चक्रवातीय प्रणाली सक्रिय है. पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा अब स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही हैय. इन सभी सिस्टमों के कारण हवा की दिशा स्थिर नहीं रह पा रही है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक जैसा नहीं बन पा रहा है.
दिल्ली की हवा फिर हुई खराब
विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब स्तर पर पहुंच गई. इस दिन हवा का मुख्य प्रदूषक ओजोन रहा. हालांकि, अगले तीन दिनों तक प्रदूषण सामान्य स्तर पर रहने की संभावना जताई गई है.बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 203 रिकॉर्ड किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। गाजियाबाद का एक्यूआई 176, ग्रेटर नोएडा का 154, गुरुग्राम का 149 और नोएडा का 182 रहा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications