Delhi Weather Forecast Today: राजधानी दिल्ली में मानसून की विदाई हो चुकी है. लेकिन अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में एंट्री के बावजूद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित पूरे उत्तर भारत में गर्मी बनी हुई है. हालांकि, महीने के अंत में रातें हल्की ठंड लाने की उम्मीद है. ऐसा अनुमान है कि 20 अक्टूबर के बाद तापमान में और ज्यादा गिरावट की उम्मीद है. मौसम विभाग ने आज 12 अक्टूबर 2024 के लिए वेदर फॉरकॉस्ट जारी किया है.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अनुमान के मुताबित शनिवार को आसमान साफ रहेगा. बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. इस दौरान तापमान अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक फिसलने का अनुमान है. दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में साफ मौसम का अनुमान है. अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है.

इन राज्यों में बारिश का अनुमान
IMD ने कहा कि मध्य भारत के अलावा गुजरात और राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इसके तहत गुजरात के कुछ दक्षिणी भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके उलट राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस बीच मुंबई में नवरात्रि उत्सव अप्रत्याशित भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने से फीका पड़ गया है, जिससे त्यौहारी माहौल खराब हो गया है.
12 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में तापमान 21°C से 35°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि मुंबई का तापमान 26°C से 34°C के बीच रहने की उम्मीद है. जयपुर में तापमान 36°C तक बढ़ने के साथ गर्म मौसम का अनुभव होने की संभावना है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications