Delhi Weather News: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. बूंदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है. इसके तहत 8 फरवरी तक तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है.
बता दें कि मंगलवार की सुबह हल्की बारिश हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में रुक-रुक कर गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसके तहत 4 फरवर की सुबह दिल्ली समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली.
आईएमडी के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है, जो सोमवार के तापमान से तीन डिग्री कम है.
कल कैसा रहा तापमान?
सोमवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.1 डिग्री ज्यादा है. वहीं, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.8 डिग्री ज्यादा है. इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 95 फीसदी तक पहुंच गया. इस दौरान पालम दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

एयर क्वालिटी हुई बेहतर
बारिश होने की वजह से एयर क्वालिटी में पॉजिटिव सुधार देखने को मिल हैं, क्योंकि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी देखने को मिली है. नतीजतन, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली और एनसीआर के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप-3) के तहत नौ प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा दिए हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का सुझाव है कि वायु प्रदूषण में कमी का यह रुझान अभी जारी रहेगा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications