Delhi Weather Today, 27 February: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) और उसके आसपास के इलाकों में आज गुरुवार की सुबह मौसम बदल गया है. आसमान में बादल और बारिश के फुहारों से मौसम का मिजाज बदल गया. तापमान तो बदला ही है साथ में हवा भी साफ हो गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2 और दिन बारिश का अनुमान जताया है.
इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इी हफ्ते बारिश का अनुमान जताया है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. इससे पहले साफ आसमान ने ठंड से राहत दी थी. उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के आने से आने वाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है.
आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने एएनआई को बताया कि इस विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. रॉय ने कहा कि 28 फरवरी तक इन क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है.

उत्तरी भारत में बारिश का अनुमान
IMD ने 27 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, 28 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ बारिश (Weather Prediction) की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. शुरुआत में अगले दो दिनों में उत्तर भारत में अधिकतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है, जिसके बाद बादल छाने के साथ इसमें गिरावट आएगी.
डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि मैदानी इलाकों में दो दिन बाद अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी. दिल्ली में शुरुआत में तापमान बढ़ने की संभावना है, लेकिन उसके बाद बूंदाबांदी के कारण 2-3 डिग्री तक गिरावट आएगी.
अन्य क्षेत्रों के लिए मौसम अलर्ट
दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी 27 फरवरी से 1 मार्च तक गरज और बिजली के साथ छुटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है. केरल और माहे में 28 फरवरी और 1 मार्च को भारी बारिश होने की संभावना है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications