Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में आज शनिवार सुबह को बारिश जारी रही, जिससे राजधानी और आस-पास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 दिसंबर के लिए दिल्ली और NCR के कई इलाकों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है. बारिश के चलते दिल्ली में बीते 15 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है.
दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम चेतावनी
पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, महरौली, छतरपुर, आयानगर, डेरा मंडी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर समेत कई जगहों पर आज बारिश हुई. नोएडा और मानेसर में भी मध्यम से भारी बारिश के साथ बिजली चमकी. मौसम ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज दिनभर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का भी अलर्ट जारी किया है.
रिकॉर्ड तोड़ बारिश से दिल्ली में तापमान गिरा
दिल्ली में कल 27 दिसंबर से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार की बारिश ने दिल्ली में दिसंबर में हुई बारिश का पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि राजधानी में गुरुवार की सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हुई और पूरे दिन जारी रही.

बारिश के चलते एयर क्वालिटी में सुधार
बारिश की वजह से दिल्ली की एयर क्वालिटी में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन यह 'बहुत खराब' कैटेगरी में बनी हुई है. कल शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक AQI 355 पर था. बताते चलें कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 24 दिसंबर को ऐलान किया कि आगे और गिरावट को रोकने के लिए फेज I से III को लागू किया जाएगा.
दिल्ली में मौसम को लेकर अनुमान
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. आईएमडी के अनुसार शीत लहर तब होती है जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम या पहाड़ी इलाकों में शून्य डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे पहुंच जाता है.
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और मध्य भारत में पूर्वी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश हुई है. इसमें मथुरा शहर जैसे इलाके भी शामिल हैं, जहां शुक्रवार को देर रात बारिश हुई.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications