Delhi Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली में रात में तापमान गिरने लगा है. लेकिन दिन में तेज धूप से गर्मी रहती है. उत्तर भारत में मानसून की वापसी से गर्मी है. हालांकि, देश के दक्षिण राज्यों और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने केरल, मेघालय समेत असम में झमाझम बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है. जबकि राजधानी दिल्ली में बारिश को लेकर आसार खत्म हो गए हैं. अब लोगों को ठंड के आने का इंतजार है. जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
दिल्ली में कब आएगा ठंड का मौसम
राजधानी दिल्ली में जल्द ही सुहाना मौसम आने वाला है, क्योंकि जल्द ही तापमान कम होगा. पिछले हफ्ते से तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ गई, जिससे लोग परेशान हो रहे. आज भी मौसम साफ रहने का ही अनुमान है. IMD ने अगले कुछ दिनों तक तापमान ऊपर ही रहने का अनुमान जताया है. हालांकि, जल्द लोगों का राहत मिलेगी. क्योंकि इसी महीने के आखिर से सर्द की एंट्री होगी. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक राजधानी में अक्टूबर महीने के तीसरे हफ्ते से तापमान गिरना शुरू हो जाएगा. इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी.

अक्टूबर के अंत तक ठंडा होगा मौसम
मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली समेत मध्य भारत में सर्द हवाओं की एंट्री जल्द होने वाली है. हालांकि, अभी 1-2 हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा. उत्तर भारत के राज्यों में अक्टूबर के मध्य यानी दूसरे हफ्ते में सर्द हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी. इसके साथ ही इन राज्यों में सर्दी की एंट्री हो सकती है.
झमाझमा बारिश को लेकर आया अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के अन्य हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक आज 8 अक्टूबर को ओडिशा, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में भी तेज बारिश का अलर्ट है. साथ ही अगले कुछ दिनों तक केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की चेतावनी है. दरअसल, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.
IMD के मुताबिक इसी चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र की वजह से दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जोकि तमिलनाडु से होते हुए गुजर रही है. साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और बलूचिस्तान के ऊपर बना हुआ है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications