Delhi Weather Today: सोमवार की सुबह दिल्ली और एनसीआर के अन्य इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई. इससे दिल्ली में अधिकतम तापमान इस मौसम में पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. शहर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो रविवार के 24.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह ज़्यादातर इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे और कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. दिन और शाम दोनों समय कोहरा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम में संभावित गिरावट के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें लोगों को मौसम के पूर्वानुमानों से अपडेट रहने की सलाह दी गई है. वीकेंट में और ज्यादा बारिश की उम्मीद है, जिसके परिणामस्वरूप दिन का तापमान साल के इस समय के सामान्य से काफी कम हो सकता है.
3 साल का टूटा रिकॉर्ड
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के बाद से यह सबसे कम मौका है जब सर्दियों के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है. पिछले साल 29 दिसंबर को ऐसा हुआ था, जब तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस था और 2022 में 25 दिसंबर को यह 16.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. 2021 में 2 दिसंबर को तापमान कुछ समय के लिए 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था.
एयर क्विलिटी इंडेक्स को लेकर चिंताएं
हल्की बारिश के बावजूद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है. कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का औसत AQI 406 अंक रहा, जो रविवार के 409 अंक से थोड़ा कम है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications