Delhi Weather Today: देशभर में मानसून सीजन अपने अंतिम चरण में है. लेकिन जाते-जाते भी झमाझमा बारिश हो रही. लगातार बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज 19 सितंबर के लिए भी मौसम को लेकर अनुमान जारी किए हैं. इसके तहत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तरी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है.
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार को बारिश जारी रहेगी, जोकि बुधवार से शुरू है. वेदर में हुए बदलाव से शहर में तापमान गिर गया है. यह कल 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. क्योंकि आसमान में बादल छाए रहने और नम हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक कल यानी 20 सितंबर से दिल्ली भर में बारिश में कमी आएगी, जिससे लगातार हो रही बारिश से राहत मिलेगी.
पहाड़ी राज्यों का मौसम
IMD के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में स्थानीय मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ 21 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में बारिश होने का अनुमान जारी किया है. ताबो, लाहौल और स्पीति में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि नेरी में अधिकतम 34.9 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. बता दें कि इस मौसम में राज्य में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, पश्चिमी-उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश की संभावना है.
देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा, दिल्ली, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी तरह, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे इन क्षेत्रों में जन-जीवन और खेती-किसानी के कामों पर असर पड़ सकता है. यह मौसम पैटर्न अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक फैला हुआ है, जहां 20 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका है.
असम और मेघालय में आज 19 सितंबर को इसी तरह की स्थिति की आशंका है. मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्य भी संभावित प्रतिकूल मौसम के कारण 19 और 20 सितंबर के लिए अलर्ट पर हैं. पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे झारखंड में एक अहम वेदर सिस्टम के पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है. इससे देश के अन्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications