Delhi Weather Today: आज 13 सितंबर को राजधानी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जाताई जा रही है. आईएमडी ने दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है. कल शाम के समय भी राजधानी में भारी बारिश हुई थी. लोगों को बारिश के चलते ऑफिस से घर जाने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा. चलिए आज जानते हैं कि दिल्ली सहित देश तमाम इलाकों में मौसम कैसा रहने वाला है.

आज राजधानी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश रह सकती है. कल दिल्ली सहित कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली थी. ये बारिश कुछ और दिनों तक रहने की संभावना बाताई जा रही है. आज 13 सितंबर को राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मध्यम बारिश होने की संभावना बाताई गई है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर सहित यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में जमकर बारिश हो सकती है.
क्या है बारिश का कारण
देश के दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. आईएमडी के अनुसार ये मौसम कुछ दिनों तक ऐसा ही रह सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस बारिश का कारण दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में बन रहे गहरा दबाव है. इस दबाव की वजह से 12 और 13 सिंतबर को दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह दबाव ग्वालियर के पास शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूरी पर बन रहा है. यह क्षेत्र ग्वालियर से 50 किलोमीटर उत्तर में और आगरा से 60 किलोमीटर दक्षिण- दक्षिणपूर्व में स्थित है.
दिल्ली से लेकर उत्तराखंड में होगी भारी बारिश
आईएमडी के अनुसार 14 सितंबर तक उत्तराखंड में मध्यम बारिश रह सकती है. वहीं देश के कुछ स्थानों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है.
आज 13 सिंतबर को उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तरप्रदेश, ईस्ट राजस्थान, मध्यप्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा हरियाणा और दिल्ली में 15 सितंबर तक बारिश का मौसम रहने वाला है. इन कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड में बारिश का कहर रह सकता है.
मध्य प्रदेश-राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
13 सितंबर यानी आज को मध्यप्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जाताई जा रही है. ये बारिश मध्यप्रदेश में कुछ दिनों तक रह सकती है. इसके अलावा अगर बात करे पश्चिमी राजस्थान की तो 13 सितंबर को यहां भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
भारी बारिश से अत्यंत भारी बारिश का कैसे होता है अकालन ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर के बीच होने वाली बारिश को भारी बारिश माना जाता है. इसके अलावा अगर 115.6 मिमी से 204.4 मिमी के बीच बारिश होती है, तो उसे अधिक वर्षा माना गया है वहीं 204.5 मिमी से ज्यादा हो तो उसे अत्यंत भारी बारिश माना जाता है.
इन इलाकों में चलेगी तेज हवा
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बारिश होने की वजह से उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चल सकती है. ऐसा कहा जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तरी मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती है. ये हवा 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलेगी.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications