Delhi Weather update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है. ऐसे में सभी को इंतजार है की कब बादल बरसेंगे और गर्मी से उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी. 16 जुलाई यानी आज मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते के मौसम की अपडेट दी है.

अगर आप दिल्ली में हो रही उमस से परेशान है, तो आपके लिए मौसम विभाग खुशखबरी लाया है. मंगलवार को मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस पूरे हफ्ते के मौसम का हाल बताया है. मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश होगी और तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं आएंगे. लेकिन अगले हफ्ते सोमवार से दिल्ली में मौसम करवट ले सकता है. इस दिन दिल्ली वालों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तेज बारिश होने की आशंका है.
दिल्ली-NCR में बीते दिनों से चली आ रही बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है.
दिल्ली एनसीआर मौसम के हाल
मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश की आशंका जताई है. इस दौरान तापमान 39.44 डिग्री केे आसपास रह सकता है. इसके अलावा बुधवार को हल्की, गुरुवार को मध्यम और शुक्रवार शानिवार, रविवार को ह्लकी बारिश होने की संभावना है.
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी. मौसम विभाग की माने तो बीते रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को यह तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके अलावा रविवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री था, जो सोमवार को 29 डिग्री तक दर्ज किया गया है. मतलब न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अगले छह दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है.
दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश
मंगलवार को दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, रायलसीमा और तमिलनाडु में ह्ल्की बारिश हो सकती है.
इसके अलावा कर्नाटक के कुछ हिस्से, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. यह भी पता चला है कि आने वाले चार से पांच दिनों के दौरान राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 19 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बहुत भारी बरिश होने की भी संभावना है. जबकि दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17 और 18 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications