Delhi weather update: दिल्ली में बीतें कई दिनों से बादल छाए हुए है और हल्की बारिश हो रही है. जिससे उमस और बढ़ गई है. दिल्ली वालों को इस उमस से जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आने वाले दो दिन यानी मंगलवार और बुधवार को झमाझम बारिश होने की संभावना है.

आज यानी सोमवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जाताई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे. देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहेगा. इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.
दिल्ली में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में बीते दिनो हल्की बारिश हो रही है. इससे राजधानी में उमस बढ़ रही है. आज भी दिल्ली में उमस भरा मौहाल रहेगा. इस उमस से दिल्ली वालों को जल्द राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में येलो अलर्ट जारी हुआ है. इस दिन दिल्ली में तबाड़तोड़ बारिश हो सकती है.
कैसा रहेगा बाकी राज्यों में हाल
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की आशंका जाताई जा रही है. इन राज्यों में आने वाले तीन दिनों में झमाझम बारिश होगी. आईएमडी ने पश्चिम और पूर्वी राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार वेस्ट मध्य प्रदेश, ईस्ट और साउथ राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जाताई जा रही है.
ऐसे में यहां के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त 26 और अगस्त 27 को वेस्ट मध्य प्रदेश, ईस्ट और साउथ राजस्थान, गुजरात, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
वहीं ईस्ट और साउथ राजस्थान, गुजरात में अगस्त 26 से 29 तक भारी बारिश हो सकती है.
कैसी रहेगी दिल्ली एनसीआर की हवा?
शानिवार के दिन एनसीआर में प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी देखी गई थी. जिसके बाद एयर इंडेक्स 100 के पार पहुंच गया है. इस बढ़ोतरी की वजह से दिल्ली की हवा में भी फर्क आया है. दिल्ली में आने वाले 27 दिनों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आने वाले तीन दिनों में संतोषजनक श्रेणी में रहेगी.
यह भी पढ़े: Unified Pension Scheme: जानें क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, रिटायरमेंट के बाद कितना मिलेगा पैसा?
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications