Delhi Weather Today: दिल्ली में कल रात हुई जोरदार बारिश से लोगों को राहत मिली लेकिन आज झमाझम बारिश के आसार हैं या फिर उमसभरी गर्मी दिल्लीवालों को परेशान करने वाली है, इससे जुड़ी जानकारी मौसम विभाग ने दे दी है।
कल हुई बारिश के बाद दिल्ली वालों को कुछ राहत मिली है। अगले एक से दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज सोमवार (13 अगस्त) को भी बारिश के आसार जताए हैं।

15 अगस्त तक जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने फिलहाल दिल्ली में 15 अगस्त तक बारिश के सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई है। IMD ने 15 अगस्त को बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे देश में मानसून एक्टिव है और मानसून का टर्फ दिल्ली सेनॉर्थ ईस्ट बंगाल की खाड़ी में जा रहा है जो उसका नॉर्मल पोजीशन है। अभी की स्थिति के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी मानसून काफी एक्टिव रहेगा।
IMD ने बताया आज का मौसम का हाल
भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। आज दिन के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, कल यानी 14 अगस्त को, दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 29.65 डिग्री सेल्सियस और 37.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
भारी बारिश के कारण हुआ जलभराव
कल सोमवार शाम भारी बारिश होन के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हुआ। भारतीय मौसम विभाग ने इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मध्यम-तेज बारिश का अनुमान लगाया है, जिसमें आज भी शामिल है। IMD ने दिल्लीवालों को भारी बारिश के लिए अलर्ट भी किया है। यह अलर्ट मौसम की संभावना को दर्शाता है जो रोजाना के सफर और दैनिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। IMD ने निवासियों को अनावश्यक दिल्ली तक सफर से बचने की सलाह भी दी है।
इन जगहों पर होगी जमकर बारिश
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 18 अगस्त तक, हरियाणा में 16 अगस्त तक, जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों में और पंजाब में 14 अगस्त को भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
अरुणाचल प्रदेश में 15 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 अगस्त तक, सिक्किम में 14 अगस्त तक, पश्चिम बंगाल और बिहार में 18 अगस्त तक भारी बारिश का सामना लोगों को करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और ओडिशा में 16 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications