Delhi Weather Update Today: दिल्ली में कुछ दिनों पहले ही हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली थी। लेकिन अब फिर से उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया है। वैसे तो IMD ने ये पहले से ही जानकारी दी हुई थी कि 2 जुलाई से 8 जुलाई तक पूरे देश में मानसून पहुंच जाएगा। दिल्ली में भी मानसून की दस्तक हो चुकी है परंतु पिछले कुछ दिनों से बारिश को लेकर लोगों के हाथ निराशा ही लग रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने ये जानकारी दे दी है कि आखिर दिल्ली में बारिश होने वाली है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहने वाले हैं और हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही बिजली कड़कने और आंधी आने की भी संभावना है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।
इन दिनों पर होगी हल्की बारिश
दिल्ली में 7 से 11 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हल्की रहने के आसार हैं। कम बारिश होने के कारण हीट इंडेक्स बढ़ सकता है साथ ही वेट बल्ब टेंप्रेचर भी बढ़ने के आसार हैं। इससे लोगों को अधिक गर्मी महसूस होती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।
इस बार क्या कम हुई है बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में साल 2024 जनवरी, मार्च और अप्रैल में अब तक सामान्य बारिश से कम बारिश हुई है। जनवरी में बारिश 100 फीसदी कम हुई है। वहीं, मई में 99 फीसदी बारिश दर्ज की गई थी और 5 जुलाई तक दिल्ली में कुल 307.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस बार सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं 28 जून से पहले यहां सिर्फ 69.8 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जोकि छह महीने की सामान्य तौर पर हुई बारिश की तुलना में 42 फीसदी कम है।
इन दिनों पर होगी बारिश
10 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, साथ ही हल्की बारिश भी होगी। इसके साथ ही 11 जुलाई को सुबह हवाएं उत्तर-पश्चिम से दोपहर और शाम को दक्षिण-पूर्व की ओर चलेंगी, जिससे हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 12 और 13 जून को दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम से हवाएँ चलेंगी, जिससे आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी।
इन जगहों पर भी होगी बारिश
उत्तर-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, 9-10 जुलाई के आसपास फिर से बारिश की गतिविधि बढ़ने का अनुमान है। मध्य भारत में 30 जून से 6 जुलाई के बीच वर्षा की कमी 14% से घटकर 6% रह गई है। इस बीच, पूर्वोत्तर राज्य वर्तमान में गंभीर बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। उत्तराखंड के कई जगहों पर 9 से 11 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो कल के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ ऐसा ही मौसम 11 जुलाई तक रहने वाला है। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications