Delhi Weather Update: भारी उमस और गर्मी से राजधानी दिल्ली के रहवासी बेहाल है. लेकिन जल्द ही झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी किया है. IMD ने कहा कि दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है. इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने कहा कि 24 जुलाई तक हर रोज ही आज की तरह ही मौसम बने रहने की संभावना है. IMD ने 21 और 22 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य दिनों के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तर प्रदेश के लिए क्या है अनुमान
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज 19 जुलाई से मौसम बदलने के आसार है. राज्य के 35 जिलों में बारिश का दौर फिर से शुरू होगा. इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों जमकर बारिश हुई. राजधानी लखनऊ के आसपास और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिन बाद बारिश शुरू होगी. इन इलाकों में अगले हफ्ते से मानसून फिर जोर पकड़ेगा. इसके तहत ज्यादातर हिस्सों में जमकर बादल बरसेंगे.

कर्नाटक में कैसे रहेंगे मौसम?
मौसम विभाग ने बताया कि कर्नाटक में आज भारी बारिश होने की संभावना है. चुंकि हरंगी और काबिनी जलाशय की क्षमता पहले ही पूरी हो चुकी है. ऐसे में कोडागु और उडुपी जिले में सावधानी के तौर पर स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है. वहीं, दक्षिण कन्नड जिले के 5 तालुकाओं में भी छुट्टी कर दी गई है. जबकि, मंगलुरु और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हुई है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications