Delhi Weather Update Today: राजधानी दिल्ली में आज 22 अगस्त को मौसम सुहाना हो गया है. कई इलाकों में सुबह झमाझम बारिश से उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई है. क्योंकि तापमान गिर गया है. इससे पहले बुधवार को तेज धूप से गर्मी बढ़ गई थी. इसके चलते तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक ज्यादा हो गया था. कल शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक था. अब मौसम विभाग आने वाले दिनों के लिए अनुमान जारी किया है.
इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
IMD ने मौसम को लेकर ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके तहत विभाग ने राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए बारिश का अनुमान जारी किया है. दिल्ली के अलावा असम, मेघालय और त्रिपुरा में भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही केरल में मूसलाधार बारिश और लक्षद्वीप में अति भारी बारिश की भी संभावना जताई है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होने का अनुमान है. आज 22 अगस्त की शुरुआत रिमझिम बारिश के साथ हो सकती है. शहर में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के अनुमान है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. IMD ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक राजधानी दिल्ली में रिमझिम बारिश होने की संभावना है.
बिहार के इन इलाकों में होगी बारिश
बिहार को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है. इसके तहत आज गुरुवार को राज्य के 35 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आज बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज. सिवान, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, बेगूसराय, नवादा, लखीसराय और पटना जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान है.
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?
पहाड़ी राज्य जैसे उत्तराखंड में फिलहाल मानसून एक्टिव है. इस समय राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. साथ ही पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा,नैनीताल, और चंपावत में बारिश का अनुमान जारी किया है. इस हफ्ते उत्तराखंड, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जारी किया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications