Delhi Weather Update Today: सावन के शुरू होते ही बादल लगातार पानी बरसा रहे हैं. मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी दिल्ली में आज 25 जुलाई को भी भारी बारिश के अनुमान हैं. इससे दिल्ली में रहने वालों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल जाएगी. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए अनुमान भी जारी किया है.
दिल्ली में आज भी होगी बारिश!
IMD के मुताबिक आज गुरुवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है. इससे पहले दिल्ली में बुधवार को भी बारिश हुई. कल अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 1 डिग्री कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 3 डिग्री कम था.

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आज मौसम को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया है. इसके तहत दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही अगले 5 दिनों के लिए मौसम का अनुमान भी जारी हुआ है. राजधानी में 25 से 30 जुलाई तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक रहने का अनुमान है. इस दौरान बादल छाए रहेंगे और बारिश हल्की होगी.
उमस से होगी दिक्कत!
IMD ने कहा कि महीने की 27 से 29 तारीख के बीच यहां बारिश बढ़ सकती है. इस दौरान दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. लेकिन बारिश नहीं होने पर दोपहर और शाम के वक्त उमस से परेशानी हो सकती है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications