नई दिल्ली, सितंबर 14। देश की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अहम खबर है। दरअसल अब सभी दिल्लीवालों को मुफ्त बिजली नहीं मिलेगी। बल्कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस मामले में एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक अक्टूबर से सिर्फ उन्ही लोगों को बिजली के बिल पर सब्सिडी दी जाएगी, जो ये लाभ लेना चाहते हैं और इसके लिए आवेदन करेंगे। यानी बिजली के बिल पर सरकारी सब्सिडी पाने के लिए आपको आवेदन करना होगा। इसके लिए सरकार ने एक मोबाइल नंबर भी जारी किया है।
शुरू हो गए हैं आवेदन
मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस मामले में विस्तार से जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री के मुताबित ऐसे कुछ लोग हैं, जो फ़्री बिजली नहीं लेना चाहते। इसलिए दिल्ली में बिजली बिल पर सब्सिडी केवल इसके लिए आवेदन करने वालों को मिलेगी। जो लोग इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों की शुरुआत हो चुकी है।
47 लाख को मिल रही सब्सिडी
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पहले बिजली बहुत जाती थी। मगर अब व्यवस्था बेहतर कर दी गयी है। अब लोगों को करीब 24 घंटे बिजली मिलती है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बिजली के घरेलू ग्राहकों की संख्या कुल 58 लाख हैं। इनमें से 47 लाख ग्राहकों को सब्सिडी दी जाती है। वहीं इन्हीं में से 30 लाख लोगों के बिजली के बिल जीरो आते हैं। बाकी बिल भरने वालों में से 16 से 17 लाख लोग ऐसे हैं, जिनके बिल आधे आते हैं।
200 यूनिट फ्री बिजली
बता दें कि दिल्ली में 200 यूनिट बिजली मुफ्त है। वहीं दिल्लीवालों को 200 से 400 यूनिट तक बिजली का बिल आधा देना होता है। कुछ लोगों बिजली का बिल दे सकते हैं। उनका कहना है कि हमें जबरन सब्सिडी दी जा रही है। यानी कुछ लोग सब्सिडी नहीं लेना चाहते। इसी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया। दिल्ली सरकार 30 सितंबर सब्सिडी सभी को देगी। 1 अक्टूबर से केवल चाहने वालों को सब्सिडी दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन
जो लोग सब्सिडी लेना चाहते हैं उन्हें अगले बिजली बिल के साथ एक फॉर्म दिया जाएगा। वे उस फॉर्म के साथ सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकेंगे। ये फॉर्म नजदीकी भुगतान केंद्र पर जमा करना होगा। आप उस नंबर पर मिस कॉल करके भी आवेदन कर सकते हैं, जो आज सरकार ने जारी किया है। ये नंबर है 7011311111। इस नंबर पर मिस कॉल करने पर आपको एक एसएमएस मिलेगा। उसमें एक फॉर्म होगा। उस फॉर्म को भरकर सब्सिडी के लिए आवेदन किया जा सकता है।
व्हाट्सऐप पर भी आवेदन करने की सुविधा
7011311111 पर आप व्हाट्सअप भी कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर HI लिख कर भेज दें। फिर आपको एक फॉर्म मिलेगा। इसे भरकर आप ऑनलाइन भेज दें। सरकार के पास जिन लोगों के नंबर हैं उन्हें मैसेज भी भेजे जाएंगे और बताया जाएगा कि वे यदि सब्सिडी लेना चाहते हैं तो उसके लिए आवेदन करें। आवेदन के तीन के अंदर लोगों मैसेज मिलेगा कि उनका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है और उनकी सब्सिडी जारी रहेगी। सरकार की तरफ से साल में लोगों को एक बार यह मौका दिया जाएगा कि वह सब्सिडी छोड़ना चाहते हैं तो छोड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications