Deloitte Internship 2025: डेलॉइट इंडिया टेक सेक्टर में करियर बनाने का सभी को एक खास मौका दे रहा है। अगर आप टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर के सेक्टर से जुड़े हुए हैं या आप इसमें कोई इंटर्नशिप ढूंढ़ रहे हैं, तो Deloitte की इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। इस कंपनी ने 2025 के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम का ऐलान किया है, जिसमें चुने गए स्टूडेंट्स को हर महीने ₹30,000 का स्टाइपेंड मिलेगा। यह इंटर्नशिप Deloitte के Digital Excellence Centre में होगी, जो डिजिटल तकनीक और इनोवेशन से रिलेटेड है।

कौन कर सकता है इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई? (Deloitte Internship 2025)
इस इंटर्नशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो कंप्यूटर साइंस, आईटी या टेक्नोलॉजी से जुड़ा कोर्स कर रहे हैं या हाल ही में पास हुए हैं। सॉफ्टवेयर टेस्टिंग (जैसे मैनुअल और ऑटोमेटेड टेस्टिंग), बग ट्रैकिंग टूल्स का यूज, टीम के साथ मिलकर काम करने की समझ, अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स और साथ में सीखने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Internship के दौरान मिलेगा ये रोल
डेलॉइट इंडिया की इस इंटर्नशिप में आपको QA इंजीनियर इंटर्न का रोल दिया जाएगा। आपको सॉफ्टवेयर टेस्ट करना, टेस्ट केस तैयार करना और वर्क करना, जो भी इश्यू आएं, उन्हें पहचानकर सही रिपोर्ट बनाना। इसके अलावा टीम के साथ मिलकर प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करना। आपको डिजाइन टीम और डेवलपर टीम के साथ भी मिलकर काम करना होगा ताकि प्रोडक्ट की क्वालिटी अच्छी बनी रहे।
इस इंटर्नशिप से मिलेंगे कई फायदे (Deloitte internship qualification)
इस इंटर्नशिप में सिर्फ काम का अनुभव नहीं मिलेगा, बल्कि बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। शुरुआत में एक प्रॉपर ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे आपको सिस्टम समझने में आसानी होगी। इसके अलावा Deloitte के लर्निंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा जहाँ आप नई चीज़ें सीख सकते हैं। साथ ही, मेंटरशिप यानी अनुभवी लोगों से स्किल्स सीखने को मिलेंगी। क्लाइंट मीटिंग्स और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स में भाग लेने का मौका मिलेगा और इंटर्नशिप के बाद सर्टिफिकेट मिलेगा और अच्छा प्रदर्शन करने वालों को नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है।
कैसे करें अप्लाई?
जो भी छात्र इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें Deloitte की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में आपको नाम, कॉलेज, आदि की जानकारी देनी होगी। साथ ही, आवेदन करते समय ध्यान रखें कि आपका Resume अपडेटेड हो और उसमें आपकी स्किल्स और प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी इसमें आप जरूर एड करें।
30,000 रुपये मिलेगा Stipend
Deloitte की ये इंटर्नशिप आपके लिए एक बढ़िया मौका हो सकता है। इस इंटर्नशिप में आपको ₹30,000 प्रति महीने की स्टाइपेंड मिलेगी। इसके साथ-साथ अनुभव और सीखने को मिलेगा, वो आपके भविष्य के लिए काफी अच्छा साबित होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications