नयी दिल्ली। डिटल ने भारतीय बाजार के लिए बैटरी से चलने वाले एक नए स्कूटर को पेश किया है। कंपनी ने अपने 'डिटल डीकार्ब्नाइज इंडिया' पहल के तहत मुंबई में इंडिया ऑटो शो 2021 में एक नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर 'डिटल ईजी प्लस' पेश किया। कंपनी अप्रैल 2021 तक भारत में अपनी ईवी रेंज लॉन्च करने के लिए तैयार है। अच्छी बात ये है कि आप इस स्कूटर को बिना लाइसेंस के चला सकेंगे। ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 60 किमी तक चलेगा। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
4 कलर ऑप्शन में मिलेगा स्कूटर
डिटल का लक्ष्य टियर 2 और टियर 3 शहरों में अपनी मार्केट हिस्सेदारी मजबूत करना है। कंपनी के अनुसार डिटल ईजी प्लस एक सस्ता और भारतीय सड़कों के लिए सबसे उपयुक्त ई-स्कूटर होगा। इस स्कूटर को चार अलग-अलग रंगों में पेश किया जाएगा, जिनमें येलो, रेड, टील ब्लू और रॉयल ब्लू शामिल हैं। इस स्कूटर की कीमत भी काफी कम है।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए परफेक्ट
ये स्कूटर बच्चों और बुजुर्गों के लिए परफेक्ट रहेगा। बच्चे और बुजुर्ग इस स्कूटर को आसानी से चला सकेंगे। इसके अलावा कंपनी वर्ष 2021 के अंत तक एक कमर्शियल ई-व्हीकल 'डिटल ईजी लोडर' लाने की भी योजना बना रही है। ब्रांड भारत में टियर 2 और 3 बाजारों को टार्गेट करेगा। डिटल फाउंडेशन ने कहा है कि वे डिटेल के हर वाहन की बिक्री पर एक पेड़ भी लगाएगी। अपनी डिटल डीकार्ब्नाइज इंडिया पहल के तहत फर्म ग्राहकों को सराहना के तौर पर एक टोकन भी देगी जिसमें एक पर्सन्लाइज्ड सर्टिफइकेट शामिल होगा। इसमें यह बताया जाएगा कि कैसे उनके ईवी खरीदने के फैसले ने पर्यावरण की मदद की है।
दमदार होगी बैटरी
कंपनी का दावा है कि डिटल ईजी प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर से सिंगल चार्ज में 60 किमी तक सफर किया जा सकेगा। इस स्कूटर में 20 एएच की लिथियम आयन बैटरी दी गयी है। डिटल के फाउंडर डॉ योगेश भाटिया के अनुसार हम भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल रेवोल्यूशन को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। स्विच दिल्ली अभियान पर दिल्ली सरकार की पहल का समर्थन करके हमने ईवी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वायु प्रदूषण से निपटने में मदद करने के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करके एक कदम आगे बढ़ाया है।
कितने समय में होगा चार्ज
डिटल ईजी प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पूरी तरह से चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगेगा। स्कूटर 170 मिमी के ग्राउंड क्लियरेंस से लैस है। इसकी मदद से ये ऊंचे-नीचे और कच्चे रास्तों पर आसानी से चल सकेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications