नयी दिल्ली। कोरोना संकट आने के बाद से लोगों के सामने रोजगार की समस्या आई है। काम ठप्प हो गए और लाखों लोगों की नौकरी चली गई। मगर अब लोगों के सामने रोजगार का एक बेहतरीन मौका है। दरअसल आप मेट्रो में कोच लेकर उसमें रेस्टोरेंट खोल सकते हैं। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी एनएमआरसी लोगों के लिए कमाई का एक शानदार मौका लेकर आई है। एनएमआरसी की इस पहल के तहत आपको मेट्रो कोच में दुकान, ढाबा और रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी जाएगी। ध्यान रहे कि इस स्कीम के तहत आप 13 अगस्त तक ही आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप ले सकते हैं मेट्रो कोच।
कैसे मिलेगा मेट्रो कोच
एनएमआरसी सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के सामने आपके लिए व्यापार करने का स्पेशल चांस लेकर आई है। आपको बिना किसी बिल्डिंग एनएमआरसी की तरफ से मिले कोच में अपना ढाबा या रेस्टोरेंट चलाने की इजाजत होगी। एनएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार मेट्रो कोच में कारोबारी गतिविधियों के लिए टेंडर निकाला जाएगा, जो एजेंसी टेंडर में चुनी जाएगी उसे मेट्रो कोच में दुकान, ढाबा या रेस्टोरेंट खोलने का मौका मिलेगा, जो बेहतर इनकम का शानदार मौका होगा।
और भी जगह शुरू किए जाएंगे मेट्रो कोच रेस्टोरेंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर सेक्टर-137 स्टेशन पर ये प्लान कामयाब रहा और योजना सफल हुई तो फिर सेक्टर-51 और परी चौक मेट्रो स्टेशनों पर भी ऐसे कोच लगाए जाएंगे। जहां तक टेंडर में चुनी जाने वाली एजेंसी का सवाल है तो उसे कोच के अंदर रेस्टोरेंस या ढाबा खोलने की परमिशन होगी। साथ ही अगर एजेंसी बड़े पैमाने पर काम न करना चाहे तो कुछ लोगों को अपने साथ मिला कर वह इनमें दुकानें भी खोल सकती है। यहां किताबें, हैंडीक्राफ्ट का सामान आदि बेचा जा सकता है। एनएमआरसी की जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार कोच 9 साल के लिए मिलेगा और फिर इसे रिन्यू कराना पड़ेगा। इन कोचों के अंदर आपको खाना खाते हुए असली मैट्रो की फीलिंग आएगी। इन कोचों में सीट, पोल, हैंडल भी लगे होंगे।
क्या है पूरा प्रोसेस
मेट्रो के एक अधिकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट या ढाबा खोलने के लिए पहले से ही ग्रेटर नोएडा मेट्रो डिपो में एक ट्रेन मौजूद है। सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के बाहरी कैम्पस में बहुत अधिक जगह है। इसी जगह तक मेट्रो कोच पहुंचाया जाएगा, जिसके लिए ट्रक की सहायता ली जाएगी। ट्रक के जरिए ले जाए जाने वाले मेट्रो कोच को एक तय जगह पर रखा जाएगा। एनएमआरसी के अनुसार ऐसी कारोबारी गतिविधियों को शुरू करने का प्लान काफी पहले से था। हालांकि कोरोनावायरस और लॉकडाउन की वजह से इसमें देरी हुई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications