Dhanteras 2024: धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन बढ़ती महंगाई से परेशान आम आदमी के लिए अपनी मनपसंद ज्वैलरी खरीदना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप गोल्ड डिपॉजिट स्कीम का फायदा उठा सकता है. ये कुछ हद तक एसआईपी जैसा होता है. आप अब किस्तों में भी गोल्ड खरीद सकते हैं. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

गोल्ड डिपॉजिट स्कीम में आपको हर महीने एक निश्चित समय के लिए पैसे जमा करने होंगे. आप जो पैसे ज्वैलरी खरीदने में पैसे एकसाथ देते हैं. अब आप उसे किस्तों में देंगे. ऐसे में पेमेंट करना भी आसान हो जाएगा और आप अपनी मनपंसद ज्वैलरी पहन पाएंगी.
क्या है Gold Deposit Scheme?
गोल्ड डिपॉजिट स्कीम कुछ हद तक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान जैसा होता है. आप इसमें इसमें सोना खरीदने के लिए पैसे किस्तों में देते हैं. ये ज्यादातर 12 महीने का होता है. वहीं आपको ज्वैलरी शॉप से गिफ्ट वाउचर और रिवॉर्ड भी मिलते हैं.
ज्वैलरी शॉप के कई बड़े ब्रांड जैसे तनिष्क और जॉय अलूकस गोल्ड डिपॉजिट स्कीम ऑफर करते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं आपको गोल्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत सोना खरीदने पर ज्वैलरी शॉप कई तरह के ऑफर, गिफ्ट और डिस्काउंट देती है. यहां तक की छोटे गोल्ड शॉप भी कई तरह के आकर्षक ऑफर देते हैं.
कैसे करें Gold Deposit Scheme में निवेश?
अगर आप गोल्ड डिपॉजिट स्कीम में अप्लाई करना चाहते हैं, तो आप फिक्स मंथली इंस्टॉलमेंट पेमेंट (Fixed Monthly installment payment) के तहत पैसे जमा कर सकते हैं. सरल भाषा में कहें तो आप किश्तों में पैसे दे सकते हैं. आपके पेमेंट के लिए फिक्स तारीख तय होगी, जिसमें आपको पेमेंट करनी होगी. आपको पहले 10 महीने में कम से कम 2000 रुपये किश्त के रूप में देने होंगे.
जिसके बाद आप इसे 1000 रुपये के गुणक में बढ़ा सकते हैं.
कितना देना होगा स्कीम के तहत टैक्स
आप गोल्ड बेचने पर ये आगे बताए गए टैक्स देंगे. अगर आप इस स्कीम के तहत फिजिकल गोल्ड खरीदते हैं और उसे दो साल साल से ज्यादा समय के बाद बेचते हैं, तो ये लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के अंदर आता है. जिसके के तहत आपको गोल्ड रेट के हिसाब से 12.5 फीसदी टैक्स देना होगा.
इसके अलावा अगर आप दो साल के अंदर गोल्ड बेचते हैं, तो आपको शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा.
सावधानी बरतने की है जरुरत
वहीं एक भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा है कि आपको ऐसी किसी स्कीम में निवेश करने से पहले सावधान रहना चाहिए. ऐसी किसी स्कीम में निवेश करने से पहले आपको ज्वैलरी शॉप के बारे जानना जरूरी है कि वे भरोसे लायक या नहीं.
इसके अलावा सोने की शुद्धता और मैन्यूफैक्चरिंग दाम भी जरुर चेक करें.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications