Dhanteras 2024: 29 या 30 अक्टूबर जानें धनतेरस की सही तारीख, पूजा मुहूर्त और इस दिन का महत्व

Dhanteras 2024 Date Puja Timings: दिवाली के त्यौहार से पहले धनतरेस का त्यौहार बहुत अधिक महत्व रखता है। धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस साल ये त्यौहार किस दिन बनाया जाएगा इसे लेकर लोगों के बीच बहुत अधिक कंफ्यूजन है।

कुछ लोगों का कहना है कि धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा तो कुछ लोग 30 अक्टूबर को यह पर्व मनाएंगे। तो चलिए आज हम आपको धनतेरस की सही तारीख के बारे में बताते हैं और इस दिन पर आप किस समय पूजा कर सकते हैं इसके बारे में भी बताएंगे।

dhanteras 2024 date

इस तारीख पर है धनतेरस का त्यौहार (Dhanteras 2024 Date)

धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है इसे पांच दिवसीय दिवाली त्योहार के पहले दिन मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यह आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर में पड़ता है। 'धनतेरस' शब्द दो शब्दों से बना है। इसमें धन, जो धन को दर्शाता है और तेरस का मतबल है जो चंद्र पखवाड़े का 13 वां दिन है। इस दिन पर सोना खरीदना हो या नया बिजनेस शुरू करना हो, धनतेरस को नई शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस बार धनतेरस 2024 की तिथि 29 अक्टूबर मंगलवार को है। इस दिन ही धनतेरस को मनाया जाएगा।

धनतेरस का पूजा मुहूर्त (Dhanteras 2024 Puja Timings)

इस दिन, भक्त देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। धनतेरस धन, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्ध भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए मनाया जाता है। त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10.31 बजे शुरू होगी और अगले दिन दोपहर 1.15 बजे समाप्त होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6.30 बजे से रात 8.12 बजे तक है।

धनतेरस के त्यौहार का महत्व (Dhanteras 2024 Significance)

धनतेरस का महत्व हर त्यौहार के जैसा ही माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस घर में समृद्धि लाता है। इस शुभ दिन पर, भक्त धन और सौभाग्य की प्रदाता देवी लक्ष्मी, समृद्धि के देवता भगवान कुबेर और स्वास्थ्य और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं।

इतना ही नहीं, ये दिन सौभाग्य, धन और समृद्ध भविष्य लाने के लिए मनाया जाता है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आता है, लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और अंधकार और नकारात्मकता को दूर करने के लिए रोशनी और दीयों से सजाते हैं। इस दिन बहुत से लोग सोना-चांदी, नए बर्तन और अन्य धातु का सामना खरीदते हैं।

भक्तों का मानना ​​है कि धनतेरस पर नया सामान खरीदने से सौभाग्य और धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है, जिससे देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है। हालांकि, ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आपको इस अवसर पर नहीं खरीदना चाहिए। जैसे कांच या नुकीली वस्तुओं को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इस अवसर पर खरीदी जाने वाले सामान भी परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार अलग-अलग होते हैं।

क्यों मनाते हैं धनतेरस का त्यौहार?

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पर भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अंशावतार माना जाता है। इस शुभ दिन पर भगवान धन्वंतरि के साथ विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा का विधान है। भगवान धन्वंतरि जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे, उनके हाथ में अमृत कलश होने की वजह से इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस वजह से इस दिन पर लक्ष्मी माता, विष्णु जी, भगवान धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर जी की पूजा की जाती है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+