दिवाली आने से पहले देश में ज्यादातर लोग धनतेरस मनाते हैं. हर साल धनतेरस त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. धनतेरस में सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है. आज हम जानेंगे की आप धनतेरस में किस समय खरीदारी करें. वहीं कौन-सा समय धनतेरस में सोना खरीदने के लिए शुभ होगा?

हर साल दिवाली से दो या तीन दिन पहले धनतेरस उत्सव मनाया जाता है. इस साल 29 अक्टूबर को धनतेरस उत्सव मनाया जा रहा है. हिंदू ग्रंथों की माने तो हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस उत्सव मनाया जाता है.
क्या है सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त?
हिंदू ग्रंथों के अनुसार 29 अक्टूबर सुबह 10 बजकर 31 मिनट में त्रयोदशी की शुरुआत हो जाएगी. वहीं धनतेरस की समाप्ति 30 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 15 मिनट में होगी. यहीं वजह है की धनतेरस की पूजा 29 अक्टूबर 2024 को रखी गई है.
धनतेरस के दिन लोग सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं बल्कि कई चीजें खरीदते हैं. चलिए बिना वक्त गवाएं धनतेरस के शुभ मुहूर्त के बारे में जान लेते हैं. धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त 1 घंटा 41 मिनट तक रहेगा. 29 अक्टूबर, मंगलवार के दिन शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक शुभ मुहूर्त रह सकता है.
वहीं धनतेरस के शुभ अवसर कई लोग प्रदोष व्रत भी रखते हैं.
धनतेरस में कब खरीदें सोना ?
धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना खरीदाना काफी शुभ माना जाता है. वहीं कुछ सोने के अलावा चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आदि जैसे सामान भी खरीदते हैं. धनतेरस में हुई खरीदारी व्यक्ति के जेब पर निर्भर करती है. इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार धनतेरस के दिन आप 29 अक्टूबर मंगलवार सुबह 10 बजकर 31 मिनट से 30 अक्टूबर 6 बजकर 32 मिनट के बीच कभी भी सोना खरीदा जा सकता है.
सोना के अलावा इन चीजों की भी कर सकते है खरीदारी
धनतेरस में सोने के अलावा भी ऐसी कई चीजें है, जिन्हें खरीदना काफी शुभ माना गया है. कई लोग धनतेरस के शुभ अवसर पर घर में सफाई करने वाला झाडू भी खरीदते हैं. इस दिन अगर आप झाडू खरीदते हैं, तो वे आपकी घर की उन्नति में मदद कर सकता है.
ऐसा कहा जाता है कि झाडू लक्ष्मी माता का स्वरूप होता है. अगर आप धनतेरस के दिन झाडू खरीदते हैं, तो लक्ष्मी माता की कृपा होती है.
क्यों मनाया जाता है धनतेरस?
ऐसा कहा जाता है की धनतेरस हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन लोग भगवान धन्वंतरी, धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करना शुभ माना जाता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications