Tata Communications Share: कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर मार्केट में हरियाली है। खबर लिखते समय, बाजार के दोनों बेचमार्क हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सीएनबीसी टीवी18 के मुताबिक, मैकवाईरिज ने बताया टाटा कम्यूनिकेशन के शेयर तीन साल में डबल होने की उम्मीद है, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा दे रही है, दुनिया की सबसे बड़ी पाइपलाइन नेटवर्क बढ़ा रही है।

टाटा कम्यूनिकेशन के शेयरों ने मार्केट में पॉजिटिव शुरुआत की है। आज कंपनी के शेयर 2% की तेजी के साथ 1763 रुपए प्रति शेयर कारोबार कर रहा है। वहीं, पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 1728 रुपए के साथ हरे निशान पर क्लोज हुआ था।
कंपनी ने इन्वेस्टर्स को बीते 1 महीने मे 6% का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 2175 रुपए अक्टूबर 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 1293 रुपए मार्च 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 22,283.51 करोड़ रुपए है।
टाटा कम्यूनिकेशन (TCOM) ने अब अपने डाटा रेवेन्यू को दोगुना करने का टारगेट FY28 तक बढ़ा दिया है, जो पहले FY27 तक था। इसका मतलब है कि कंपनी को अब अगले तीन सालों में करीब 13% की सालाना ग्रोथ (CAGR) की जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह टारगेट पहले से ज्यादा हकीकत के करीब है, लेकिन अभी भी थोड़ा ज्यादा उम्मीद भरा है। हमारा अनुमान FY28 तक 250 अरब रुपए रेवेन्यू या 8.5% CAGR का है।
डिजिटल बिजनेस बढ़ाने पर फोकस
TCOM का अगला बड़ा फोकस है अपने डिजिटल बिजनेस को मजबूत करना। कंपनी चाहती है कि इसके डिजिटल पोर्टफोलियो की हिस्सेदारी मौजूदा 47% से बढ़कर 65% हो जाए। इसके लिए डिजिटल रेवेन्यू में 26% की सालाना ग्रोथ की जरूरत होगी, जबकि हमारी रिपोर्ट में यह ग्रोथ 12% CAGR मानी गई है, जिससे FY28 तक हिस्सेदारी 52% तक पहुंच सकती है।
मुनाफा बढ़ाने का टारगेट, लेकिन मुश्किल रास्ता
TCOM ने फिर से यह दोहराया है कि वह 23-25% EBITDA मार्जिन और 25% से ज्यादा RoCE हासिल करना चाहती है। इसके लिए कंपनी का प्लान है कि डिजिटल सेगमेंट से आने वाला नुकसान ₹9 अरब घटाकर इसे ₹15 अरब EBITDA लाभ में बदला जाए। हालांकि, इस टारगेट को पाना मुश्किल लग रहा है क्योंकि डिजिटल सेगमेंट में अभी भी कम मार्जिन और बड़ी मात्रा में रिसेल बिजनेस शामिल है, जो मुनाफे को सीमित करता है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications