DigiYatra App Live On Biju Patnaik International Airport: यात्रियों के फेशियल रिकग्निशन के लिए एक ऐप 'Digiyatra' को साल 2023 में लॉन्च किया गया था। एयरपोर्ट टर्मिनल में डॉक्यूमेंट फ्री प्रवेश के लिए, बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) ने बुधवार को डिजीयात्रा को लाइव कर दिया है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

अब यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा
इस सुविधा के साथ, यात्रियों को प्रवेश द्वार पर पहचान प्रमाण और टिकट दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। डिजीयात्रा प्रणाली, जो एक चेहरा पहचान तकनीक है, ऑटोमेटिक फॉर्म से प्रवेश की सुविधा प्रदान करेगी। "प्रवेश द्वार पर स्थापित चेहरा पहचानने वाली टेकनीक चेहरे का रिकग्निशन लेता है और कुछ सेकंड के अंदर यह यात्री के चेहरे को आधार संख्या के साथ डिजीयात्रा ऐप में अपलोड किए गए चेहरे से मिलाता है।
एक बार वेरिफिकेशन होने के बाद, सिस्टम के साथ सिंक्रनाइज़ किया गया ई-गेट खुल जाता है, जिससे यात्रियों को अंदर जाने की अनुमति मिलती है।
डिजीयात्रा हवाई यात्रा को बनाएगी आरामदायक
हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्ना प्रधान बताया है कि डिजीयात्रा हवाई यात्रा के भविष्य को बहुत आरामदायक बना देगी। बस इसके लिए यात्रियों को नाम आदि डेटा देने में सावधानी बरतनी चाहिए ताकि वेरिफिकेशन सही से हो पाए।
एयरपोर्ट के इन गेट्स पर DigiYatra App हुई है लाइव
बीपीआईए में चार प्रस्थान द्वारों पर ई-गेट हैं जबकि आठ बोर्डिंग गेटों पर फेस पॉड लगे हैं। हवाई अड्डे ने टर्मिनल के प्रवेश द्वार यानी जहां टिकट और पहचान प्रमाण दिखाए जाते हैं। इसके साथ ही चेक-इन काउंटर और बोर्डिंग गेट पर बदलाव किए हैं।
आपको बता दें कि प्रसन्ना प्रधान के मुताबिक, ई-गेट खोलने में फेस स्कैनिंग में दो से पांच सेकंड का समय लगता है। डिजिटल डेटा फुल-प्रूफ है और इसमें किसी तरह के दोहराव की गुंजाइश नहीं है। साथ ही, पहचान प्रमाणों की स्पष्टता को लेकर कोई मुद्दा नहीं होगा।
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने दी ये भी जानकारी
इसके अलावा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ये भी कहा कि वर्तमान में एयरपोर्ट पर 48 प्रस्थान और समान संख्या में आगमन होते हैं, ILBS (in-line baggage screening) यह सुनिश्चित करता है कि एक कन्वेयर बेल्ट सही से बैगेज को स्कैन करता है ताकि यह देखा जा सके कि उसमें बैटरी, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस, ज्वलनशील सामान तो नहीं हैं जो विमान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तोड़फोड़ करने वाला सामान, जिन्हें विमान के कार्गो सेक्शन में ले जाने की अनुमति नहीं है। ILBS में, संबंधित एयरलाइनों के लिए अलग से एक्स-रे स्कैनिंग मशीन की आवश्यकता नहीं होती है, जैसे कि यह एराइवल लाउंज के एंट्री गेट पर और चेक-इन काउंटर पर जाने से पहले किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications