Diljit Dosanjh Pune Concert News: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए कई लोग बहुत उत्साहित है लेकिन अब ये कॉनसर्ट शराब से जुड़े विवादों में भी उलझ गया है। तेलंगाना सरकार के नोटिस के बाद अब महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने पुणे के कोथरुड इलाके में अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर अहम फैसला लिया है। महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने कॉन्सर्ट में शराब देने का परमिट रद्द कर दिया है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने लिया ये फैसला
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने अपना नया आदेश जारी कर सभी को हैरान कर दिया। कोथरुड से हाल ही में चुने गए भाजपा विधायक चंद्रकांत पाटिल सहित कई स्रोतों से कार्यक्रम में शराब देने वाली घटना का विरोध होने के बाद विभाग ने परमिट रद्द कर दिया है। विधायक पाटिल ने कोथरुड के काकड़े फार्म में कॉन्सर्ट पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, 'ऐसे कार्यक्रम शहर की संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। इससे इलाके के निवासियों के लिए बड़ी परेशानी पैदा होगी। इस कार्यक्रम से ट्रैफिक जाम भी होगा। इसलिए, मैंने शहर के पुलिस आयुक्त से कार्यक्रम रद्द करने का आग्रह किया है।'
दिलजीत दोसांझ ने दिया ये जवाब
नवंबर महीने की शुरुआत में अहमदाबाद संगीत कार्यक्रम के दौरान दिलजीत दोसांझ ने शराब पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर सरकार देशभर में शराब पर प्रतिबंध लगाती है तो वह शराब पर गाना गाना बंद कर देंगे। दिलजीत दोसांझ ने आगे ये भी कहा कि बहुत बड़ा राजस्व इससे आता है। कोरोना के समय सब बंद हो गया था लेकिन ठेके बंद नहीं हुए थे। क्या बात कर रहे हो आप, युवाओं को बेवकूफ नहीं बना सकते। दिलजीत दोसांज का दिल लुमिनाती टूर देश भर के विभिन्न शहरों में चल रहा है।
दिलजीत दोसांझ 'दिल लुमिनाटी टूर इंडिया' की 26 अक्टूबर से शुरुआत हुई थी। दिल्ली, जयपुर और अहमदाबाद में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने के बाद अब दिलजीत मुंबई में अपने फैंस को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं।
इतने रुपये में बिक रहा है टिकट
दिलजीत का मुंबई कॉन्सर्ट 19 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। कॉन्सर्ट के टिकट्स की बिक्री 22 नवंबर को जोमैटो लाइव प्लेटफॉर्म पर शुरू हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत के सिल्वर कैटेगिरी के टिकट, जिनकी कीमत 4,999 रुपये थी, केवल 50 सेकंड में बिक गए।
रैपर बदशाह ने दिलजीत की बात को किया सपोर्ट
बादशाह ने साहित्य आज तक में दिलजीत का सपोर्ट करते हुए कहा कि देशभर में जहां लोगों को आसानी से शराब मिल जाती है, वहीं कलाकारों को इस मुद्दे पर गाना गाने पर विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। रैपर बादशाह ने कहा, "आप उनसे कह रहे हैं कि शराब के बारे में गाने न गाएं या न बनाएं, लेकिन फिर आप हर जगह शराब बेच रहे हैं और उन्हें क्यों नहीं बनाया जाना चाहिए?" इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा से ही दिलजीत से इंस्पिरेशन ली है। दिलजीत दोसांझ अपने गानों और परफॉर्मेंस की लोकप्रियता से लोगों के दिलों में नई पहचान बना चुके हैं। उनके कॉन्सर्ट में लोगों को भीड़ से ही ये दिख रहा है कि लोग उनके गानों को सुनना कितना पसंद करते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications