नई दिल्ली, मार्च 8। फरवरी के बाद हुंडई इंडिया मार्च में भी अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। हुंडई ने मार्च के लिए अपनी ऑफ़र लिस्ट को एमवाई (मॉडल ईयर) 2021 और 2022 दोनों चुनिंदा मॉडलों पर बेनेफिट और छूट के साथ शुरू किया है। ग्रैंड आई10 नियोस और ऑरा पर 50,000 रुपये तक की अधिकतम छूट उपलब्ध है। आई20 और सैंट्रो पर 40,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इसके सीएनजी वेरिएंट पर भी 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। सभी छूट मार्च के अंत तक मान्य हैं। आगे जानिए किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
हुंडई सैंट्रो
सबसे पहले बात करें हुंडई सैंट्रो की इस कार पर कुल 40000 रु तक की बचत की जा सकती है। इसमें 25000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 5000 रु तक की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। इसमें एमवाई 22 और एमवाई 21 पर अलग-अलग ऑफर हैं। 2021 मॉडल पर अधिकतम 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
ग्रैंड आई10 नियोस
ग्रैंड आई10 नियोस पर 50000 रु तक की बचत की जा सकती है। इनमें आपको 35000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 10000 रु तक का एक्सचेंज बोनस और 5000 रु तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। हुंडई 2021 मॉडल के टर्बो वेरिएंट पर अधिकतम छूट दे रही है। कार के सीएनजी वेरिएंट (2021 और 2022 दोनों) पर समान एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। लेकिन इन पर कोई नकद छूट नहीं है।
हुंडई आई20
इस कार पर 13000 रु तक की बचत का मौका है। इनमें 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यानी कुल 13000 रु तक का बेनेफिट। हुंडई आई20 की कीमत 6.98 लाख रुपये से 11.47 लाख रुपये तक है।
हुंडई ऑरा
हुंडई ऑरा पर 48000 रु तक बचत का मौका है। इनमें 35000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 10000 रु तक का एक्सचेंज बोनस और 3000 रु तक की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। हुंडई ऑरा टर्बो के साथ ग्रैड आई10 नियोस पर सबसे ज्यादा 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। सब-4एम सेडान की कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.37 लाख रुपये के बीच है। हुंडई ने जनवरी और फरवरी में भी कारो पर डिस्काउंट की पेशकश की थी।
हुंडई कारों की प्राइस लिस्ट
- हुंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.86 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.30 लाख रु
- हुंडई ऑरा : शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये
7 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- हुंडई आई20 : शुरुआती कीमत 6.98 लाख रुपये
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये
17 लाख रु तक कीमत वाली हुंडई की कारें :
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.32 लाख रुपये
- हुंडई आई20 एनलाइन : शुरुआती कीमत 9.91 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 10.22 लाख रुपये
- हुंडई अल्काजार: शुरुआती कीमत 16.34 लाख रुपये
हुंडई की 17 लाख रु से ज्यादा महंगी कारें :
- हुंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 17.86 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 22.69 लाख रुपये
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.79 लाख रुपये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications