नई दिल्ली, 5 दिसंबर। 2021 खत्म होने जा रहा है। साल का आखिरी महीना शुरू हो चुका। 2021 के जाते जाते मारुति सुजुकी, जो कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, ने डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। आप इस महीने कंपनी की कारों पर डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि आपको इसी महीने मारुति की कार इसलिए भी खीरद लेनी चाहिए क्योंकि कंपनी अगले महीने अपनी कारें महंगी करने जा रही है। इसने कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। आपको सस्ती कारों के साथ साथ डिस्काउंट भी मिलेगा। ये है डबल फायदा। जानते हैं किस कार पर कितनी बचत हो सकती है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 को अब दिसंबर 2021 में कुल 48,000 रुपये के बेनेफिट के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 20,000 रुपये की नकद छूट (ऑल्टो एसटीडी) और 30,000 की नकद छूट (अन्य पेट्रोल मॉडल) पर मिल रही है। सीएनजी वेरिएंट कोई छूट शामिल नहीं हैं। आपको इस महीने इस कार पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (पेट्रोल पर) और 3000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट (पेट्रोल पर) मिलेगा।
मारुति एस प्रेसो
मारुति सुजुकी दिसंबर 2021 में एस प्रेसो के पेट्रोल और सीएनजी बीएस 6 वेरिएंट पर 33,000 रुपये तक के बेनेफिट दे रही है। इसमें 15,000 रुपये की नकद छूट (पेट्रोल), 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (पेट्रोल) और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं।
मारुति ईको
दिसंबर 2021 में मारुति ईको पर कुल 27,500 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इसमें 15,000 रुपये की नकद छूट (पेट्रोल), 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (पेट्रोल) और 2500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है।
मारुति वैगनआर
मारुति सुजुकी दिसंबर 2021 में वैगन आर पर 33,000 रुपये की पेशकश कर रही है। इसमें शामिल हैं 20,000 रुपये की नकद छूट (पेट्रोल), 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (पेट्रोल) और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट।
मारुति सिलेरियो
मारुति सेलेरियो पर दिसंबर 2021 में 15,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इनमें 5000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
मारुति विटारा ब्रेजा
मारुति विटारा ब्रेज़ा पर 28,000 रुपये के बेनेफिट मिल रहे हैं। इनमें 10,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है।
डिजायर और स्विफ्ट
इसी तरह इस महीने मारुति डिजायर पर दिसंबर में 22,500 रु और स्विफ्ट पर 33000 रु की छूट ले सकते हैं।
मारुति की सेल्स
पिछले महीने मारुति की सेल्स 0.61 प्रतिशत की बढ़त (अक्टूबर के मुकाबले) के साथ 139184 यूनिट रही। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी से उत्पादन का प्रभावित होना जारी, जिसके चलते मारुति की सेल्स घटी। कंपनी का निर्यात 0.33 फीसदी बढ़ कर 21393 यूनिट्स हो गया। इसी तरह मासिक आधार पर टाटा मोटर्स की सेल्स घटी है। पिछले महीने इसकी पैसेंजर व्हीकल्स सेल्स 12.22 फीसदी घट कर 29778 यूनिट रह गयी। इसकी घरेलू सेल्स 12.18 फीसदी लुढ़क कर 58073 यूनिट्स और घरेलू कमर्शियल 12.18 फीसदी घट कर 58073 यूनिट रह गयी। मगर टाटा मोटर्स ने बुधवार को साल-दर-साल आधार पर कुल यात्री वाहन घरेलू बिक्री में 38 प्रतिशत की उछाल की जानकारी दी। ऑटो दिग्गज की कुल घरेलू बिक्री 21 प्रतिशत बढ़ी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications