नई दिल्ली। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता बढ़ाकर प्रदूषण कम करने के बारे में अब सरकारों ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के बजाए अगर आप इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने की सोच रहे हैं, तो फायदे की स्कीम शुरू की है। दिल्ली सरकार की इस इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए शुरू हुई मेगा स्कीम का काफी फायदा उठाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी को नॉटिफाई करते हुए बताया कि उनका मकसद प्रदूषण को रोकना और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देना है। ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर कितनी छूट मिलेगी।
किस इलेक्ट्रिक वाहनों कितनी छूट
-इलेक्ट्रिक बाइक पर 30 हजार की छूट
-इलेक्ट्रिक कार पर डेढ़ लाख की छूट
-इलेक्ट्रिक ऑटो पर 30 हजार तक तक छूट
-इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों पर 30 हजार तक की छूट मिलेगी
केंद्र सरकार की स्कीम का फायदा अलग से मिलेगा
केजरीवाल ने इस दौरान बताया कि यह छूट केंद्र सरकार से मिलने वाली छूट के अलावा होगी। इसके अलावा इस स्कीम में स्क्रैपिंग इनसेंटिव भी दिया जाएगा। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों पर इस तरह की छूट पहली बार दी जा रही है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए भी बड़ी घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि वह हर 3 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए बोर्ड और डेडिकेटेड सेल भी तैयार कर रही है।
दिल्ली में बिकेंगे 5 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों
इलेक्ट्रिक वाहनों की नई पॉलिसी को लागू करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमें इस नीति के लागू होने के बाद अगले 5 वर्षों में 5 लाख नए इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारी की उम्मीद है। दिल्ली सरकार ‘इलेक्ट्रिक वाहन नीति' लागू करने के लिए ‘ईवी प्रकोष्ठ' भी गठित करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ‘प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन बोर्ड' का भी गठन करेगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत ‘स्क्रैपिंग इंसेंटिव' देगी एक साल में 200 चार्जिंग केंद्र बनाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications