Discount on Electric Scooter : इस समय ओला इलेक्ट्रिक प्रमुख टू-व्हीलर कंपनियों में से एक बन गयी है। इसके पास कई इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। इन्हीं में से एक है एस1 प्रो। इसी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश किया जा रहा है। असल में ये ऑफर खत्म होने वाला था। मगर इसे दिवाली तक बढ़ा दिया गया है। पहले इस ऑफर को दशहरा तक के लिए पेश किया गया था। आगे जानिए ऑफर की पूरी डिटेल।
क्यों बढ़ाया ऑफर
ओला इलेक्ट्रिक ने जब ये ऑफर पेश किया तो उसके बाद इसकी काफी अधिक डिमांड देखी। इसी कारण ऑफर की अवधि को आगे बढ़ाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी की तरफ से 5 वर्ष की एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज पर 1,500 रुपये का अलग से डिस्काउंट दिया जा रहा है।
कितनी है कीमत
ओला एस1 प्रो की कीमत की बात करें तो यह लगभग 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। मगर 10000 रु के डिस्काउंट के बाद इसे आप दिवाली तक 1.30 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। यदि आप डिस्काउंट का फायदा लेना चाहते हैं तो पहले ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर जाएं। वहां फेस्टिव ऑफर टैब पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एस1 प्रो को डिस्काउंट के बाद वाले प्राइस यानी 1.30 लाख रुपये में खरीदने का विकल्प दिखेगा।
कितनी है रेंज
ये ई-स्कूटर सिंगल चार्ज में 180 किलोमीटर से अधिक तक चल सकता है। ये इसकी रेंज है, जो एआरएआई से सर्टिफाइड है। मगर वास्तविकता यह है कि इसके लगभग 170 किलोमीटर होने का दावा किया जा रहा है। देखा जाए तो 170 किमी की रेंज भी कम नहीं है। इसकी टॉप स्पीड 116 किमी प्रति घंटे की है। ये स्कूटर 0 से 40 किमी तक की स्पीड तीन सेकंड से पहले पकड़ सकती है।
लिथियम-आयन बैटरी
स्कूटर में 4 किलोवाट की बैटरी है, जो कि लिथियम-आयन है। इसे आप लगभग 6 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं। अब कंपनी की तैयारी इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की है। कंपनी के मुताबिक एस1 और एस1 प्रो स्कूटर्स नेपाल में बेचे जाएंगे। वहां इनकी बहुत जल्दी शुरू हो सकती है। कंपनी ने इसके लिए नेपाल में सीजी मोटर्स से हाथ मिलाया है।
और कहां बिकेंगे स्कूटर
कंपनी नेपाल में अगली तिमाही से ये स्कूटर्स उपलब्ध करा सकती है। फिर लैटिन (दक्षिण) अमेरिका, आसियान और यूरोप में भी कंपनी अपना विस्तार करेगी। कंपनी हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर प्रोजेक्ट की घोषणा कर चुकी है। ये 2024 तक इलेक्ट्रिक कारें बनाएगी। इसकी इस वर्ष की शुरुआत में स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की भी थी। मगर फिलहाल इस योजना को टाल दिया गया। एक अन्य खबर के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक इस महीने अपने एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक नया, अधिक किफायती वेरिएंट लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है, जिसकी कीमत 80,000 रुपये से कम होगी। यह नया स्कूटर दिवाली के आसपास लॉन्च होने वाला है और इसकी कीमत 80,000 रुपये से कम होगी। इस पॉइंट पर नए ओला ई-स्कूटर की कीमत टीवीएस जुपिटर और सुजुकी एक्सेस जैसे लोकप्रिय 125 सीसी स्कूटरों के समान होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications