नई दिल्ली, अक्टूबर 25। फेस्टिव सीजन चल रहा है और कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ढेरों प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल मिल रही है। अमेज़न पर भी इसकी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है। सेल में आपको आकर्षक छूट के अलावा कैशबैक भी मिल सकता है। इसके लिए अमेजन ने एक्सिस बैंक, सिटी बैंक और इंडसइंड बैंक के साथ साझेदारी की है। आप वैक्यूम क्लीनर, डिशवॉशर या स्मार्ट स्पीकर जैसी चीजों पर भारी छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा टैब और ईयरबड्स भी आपको सस्ते में मिलेंगे। इन पर 50 फीसदी से भी अधिक की छूट मिल रही है।
लेनोवो टैब एम10 एफएचडी प्लस
लेनोवो टैब एम10 एफएचडी प्लस की कीमत 27000 रु है। मगर सेल में आधी से भी कम कीमत में मिल रहा है। अमेजन पर इस समय लेनोवो टैब एम10 एफएचडी प्लस को आप सिर्फ 12999 रु में खरीद सकते हैं। इस टैब में 10.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। एंड्रॉइड टैबलेट में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है।
रेडमी ईयरबड्स 2सी
रेडमी ईयरबड्स 2सी की कीमत वैसे तो 1990 रु है। मगर ये आपको सिर्फ 999 रु में मिल जाएंगे। रेडमी ईयरबड्स 2सी आईपीएक्स4 स्प्लैश प्रूफ हैं और डीएसपी एनवायरनमेंट नॉइज़ कैंसिलेशन से भी लैस हैं। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करते हैं। ईयरबड्स एलेक्सा, सिरी या गूगल असिस्टेंट जैसे विभिन्न वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करते हैं।
जेब्रोनिक्स जेब काउंटी
जेब्रोनिक्स जेब काउंटी वायरलेस ब्लूटूथ पोर्टेबल स्पीकर की कीमत मार्केट में 999 रु है। मगर अमेजन की सेल में ये सिर्फ 399 रु में मिल रहा है। कॉल फ़ंक्शन के साथ-साथ इसमें एक बिल्ट-इन एफएम रेडियो भी है। 4-5 घंटे के चार्जिंग टाइम के साथ इसमें 10 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। इसमें यूएसबी, माइक्रोएसडी और औक्स जैसे विभिन्न कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं।
सोनी एमडीआर-जेडएक्स110ए हेडफोन
सोनी एमडीआर-जेडएक्स 110ए हेडफोन की कीमत मार्केट में 1390 रु है, मगर यही हेडफोन आपको 549 रु में मिल रहे हैं। सोनी के वायर्ड हेडफ़ोन एक फोल्डिंग डिज़ाइन के साथ आते हैं और इसमें 30 मिमी की डायनामिक ड्राइवर यूनिट होती है, जो क्लियर साउंड ऑफर करने का दावा करती है। यह भी दावा किया गया है कि ये एक्सटेंडेड कंफर्ट के लिए दबाव से राहत देने वाले ईयरपैड हैं।
नॉइज़ कलरफिट पल्स स्मार्टवॉच
नॉइज़ कलरफिट पल्स स्मार्टवॉच की कीमत 4999 रु है, मगर आपको अमेजन की सेल में यह सिर्फ 1999 रु में मिल जाएगी। इसमें 1.4 इंच की टचस्क्रीन एचडी डिस्प्ले मिलती है। यह आठ स्पोर्ट्स मोड से लैस है और आपके रक्त ऑक्सीजन (एसपीओ2 लेवल), रियल टाइम हर्ट बीट, नींद और अन्य महत्वपूर्ण चीजों को ट्रैक कर सकता है। इसके अलावा नोवा एनएचटी-1045 ट्रिमर एक रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है जिसे 8 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस को 30 मिनट तक का रन टाइम मिलता है। इसकी कीमत 995 रु है, मगर आपको सेल में यह 373 रु में मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications