नई दिल्ली, मई 29। इस समय देश भर में गर्मी अपने चरम पर है। तापमान इतना अधिक हो चुका है कि पंखे और यहां तक कि कूलर से भी बात नहीं बनेगी। इसलिए आपके घर में एयर कंडीशनर (एसी) होना ही चाहिए। मगर यदि आप किसी वजह से अभी तक भी एसी नहीं खरीद पाए तो हम आपको बेस्ट डील्स के बारे में बताएंगे। इस समय कुछ बढ़िया क्वालिटी और बेस्ट फीचर्स वाले एसी पर 36 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है। जिन एसी की जानकारी हम देंगे वे लेटेस्ट इन्वर्टर कंप्रेसर और 100 फीसदी कॉपर कंडेनसर कॉयल वाले उपलब्ध हैं। इससे आपको बढ़िया कूलिंग मिलेगी। साथ ही इनमें एंटी-बैक्टीरियल और डस्ट फिल्टर फीचर्स भी मिलेंगे। ये एसी 1 टन क्षमता वाले हैं। इन सभी एसी पर अमेजन पर डिस्काउंट मिल रहा है।
सान्यो 1 टन इंवर्टर स्प्लिट एसी
सान्यो 1 टन इंवर्टर स्प्लिट एसी 3 स्टार रेटिंग वाला है। ये एसी हीट लोड के हिसाब से ऊर्जा को एडजस्ट कर सकता है। इसमें 100% कॉपर कंडेनसर कॉयल है, जिससे बढ़िया कूलिंग मिलेगी और आपको कम मेंटेनेस की जरूरत होगी। ये एसी एंटी-डस्ट फिल्टर फीचर से लैस है। इससे आपको कमरे में शुद्ध हवा भी मिलेगी। ये एसी 26 फीसदी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यानी आप इसे 25,990 रु में खरीद सकते हैं।
अमेजन बेसिक्स 1 टन नॉन-इंवर्टर स्प्लिट एसी
अमेजन बेसिक्स 1 टन नॉन-इंवर्टर स्प्लिट एसी भी 3 स्टार रेटिंग वाला है। ये 100 वर्ग फीट तक के कमरे के लिए बेस्ट है। ये कमरे के कोने-कोने को बढ़िया तरीके से ठंडा कर सकता है। ये एसी 100 फीसदी कॉपर कंडेनसर कॉयल के साथ आता है। इसी एसी पर सबसे अधिक 36 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह आप इसे 22,499 रु में खरीद सकते हैं।
ब्लू स्टार स्प्लिट एसी
ये एसी चलते समय बिल्कुल आवाज नहीं करता। ब्लू स्टार स्प्लिट एसी भी 100 से 120 वर्ग फीट के कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडा कर देगा। इस एसी में सेल्फ डायग्नोसिस और सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी भी है। ब्लू स्टार स्प्लिट एसी को 3 स्टार रेटिंग मिल हुई है। इस एसी और इसके कंडेनसर पर 1-1 साल और कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी दी गयी है। 34 फीसदी डिस्काउंट के साथ आपको यह 27,990 रु में मिल जाएगा।
टीसीएल 1 टन स्प्लिट एसी
टीसीएल 1 टन स्प्लिट एसी को आप 34 फीसदी डिस्काउंट के साथ 24990 रु में खरीद पाएंगे। इस एसी में खास फीचर है गूगल असिस्टेंट। यह एसी टाइटन गोल्ड प्लेटेड है। इससे होता यह है कि एसी की ड्यूरेबिलिटी बढ़ जाती है। ये एसी जेन मोड के साथ आता है, जो कमरे को अच्छे से ठंडा करेगा।
गोदरेज 1 टन इंवर्टर स्प्लिट एसी
ये एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। ये हीट लोड के अनुसार ही पावर को एडजस्ट करेगा। आपको इस एसी में ब्लू फिन एंटी-कौरोजन कंडेनसर मिलेगा, जो दमदार कूलिंग के लिहाज से एक दम परफेक्ट है। खास फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर, ट्विन रोटरी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, एक्टिव कार्बन फिल्टर, एंटी-बैक्टीरियल और डस्ट फिल्टर भी मिलेगा। इस एसी पर 30 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। इससे आपको यह 29,990 रु में मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications