डिश टीवी अपने ग्राहकों के लिए एक और ऑफर लेकर आई है। डिश टीवी ने 219 रुपए के मंथली रिचार्ज पर 290 से ज्यादा चैनल देने का लुभावन ऑफर देकर ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है।
नई दिल्ली: डिश टीवी अपने ग्राहकों के लिए एक और ऑफर लेकर आई है। डिश टीवी ने 219 रुपए के मंथली रिचार्ज पर 290 से ज्यादा चैनल देने का लुभावन ऑफर देकर ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है। डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) ऑपरेटर्स की दुनिया में टाटा स्काई अभी टॉप पर है लेकिन उससे पहले इस इंडस्ट्री में डिश टीवी का ही चलन था। हालांकि अब डिश टीवी डीटीएच ऑपरेटर रैंकिंग के मामले में काफी नीचे आ चुके हैं। लेकिन अब डिश टीवी ने आकर्षक ऑफर बाजार में उतारकर ग्राहकों के बीच अपने सब्सक्रिप्शन को बढ़ाने की योजना बनाई है।

डिश टीवी लाया जबरदस्त ऑफर
जिसके तहत सबसे पहले डीटीएच ऑपरेटर ने Hybrid Set-Top Box लॉन्च किया था। जिसके जरिए उपभोक्ता डीटीएच कनेक्शन लेकर ओटीटी कंटेंट देख सकते थे। लेकिन अब वो लोग जो नया डीटीएच कनेक्शन लेना चाहते हैं या फिर अपने पुराने कनेक्शन को बदलना चाहते हैं उन्हें लुभाने के लिए डिश टीवी ने 'जबरदस्त ऑफर' लाया है। आपको बता दें कि त्योहारों के सीजन के वक्त डिश टीवी ने यह ऑफर लाया था लेकिन अब इस ऑफर को आगे भी बढ़ा दिया गया है।
219 रु के मंथली रिचार्ज पर 290 से ज्यादा चैनल
बता दें जबरदस्त ऑफर के तहत मुख्य रूप से उन ग्राहकों को फायदा मिलेगा जिन्होंने डिश टीवी का कनेक्शन लिया है। इस ऑफर के तहत डिश टीवी उपभोक्ता अपने पुराने टैरिफ का इस्तेमाल कर उन सभी चैनलों को देख सकते हैं जिन्हें नए टैरिफ में जोड़ा गया है। नए चैनल पैक्स को पुराने दाम पर हासिल करने का मतलब यह है कि पुराने उपभोक्ता अब 219 रुपए के मंथली रिचार्ज पर भी 290 से ज्यादा चैनल देख सकते हैं।
डीटीएच कंपनी द्वारा पहले भी आया था यह ऑफर
इस पैकेज के तहत फैमिली इंटरटेंमेंट एसडी, 24 महीने के लिए 5,256 रूपए में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब यह हुआ है कि 219 रुपए महीने खर्च कर 290 से ज्यादा चैनल देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले जो ऑफर लाया था उसके तहत प्रतिमाह 219 रुपए के खर्च पर ग्राहकों को 250 चैनलों का सब्सक्रिप्शन दिया गया था। हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों ने उस वक्त 24 महीने का पैकेज लिया था यानि कि कुल 5,256 रुपए देकर उन्होंने यह सब्सक्रिप्शन खरीदा था। नए ऑफर के तहत ग्राहक अब प्रतिमाह 219 ही चुका कर 290 से ज्यादा चैनल देख सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications