नयी दिल्ली। सरकार एक के बाद एक पीएसयू कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने की योजना तैयार बनाती जा रही है। एलआईसी के आईपीओ की योजना पर भी सरकार आगे बढ़ रही है। इसी बीच एक और सरकारी कंपनी के विनिवेश का ऐलान किया गया है। सरकार ऑफर फॉर सेल (किसी कंपनी के शेयरों की बिक्री के लिए लाया जाने वाला एक इश्यू) के माध्यम से भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में अपनी हिस्सेदारी घटाएगी। सरकार की आईआरसीटीसी में 87.4% हिस्सेदारी है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने इस कंपनी में सरकार का हिस्सा कम करने के लिए मर्चेंट बैंकरों और ब्रोकेज से निविदाएं मांगी हैं। बता दें कि आईआरसीटीसी का शेयर पिछले साल ही लिस्ट हुआ था।
10 सितंबर तक है मौका
मर्चेंट बैंकर और ब्रोकेज 4 से 10 सितंबर तक अपनी बिड दाखिल कर सकेंगे। 11 सितंबर को चुनी गई फर्म्स का ऐलान किया जाएगा। 3 सितंबर को इससे पहले एक प्री-बिड बैठक होगी। बता दें कि इस तरह के इश्यू में कंपनियां (सरकारी कंपनियों के मामले में सरकार) मर्चेंट बैंकर या ब्रोकेज फर्म्स की मदद लेती हैं। सरकार ऑफर फॉर सेल के पूरा होने के बाद इसके पात्र और इच्छुक कर्मचारियों को भी शेयर आवंटित करने पर विचार कर रही है। कर्मचारियों को शेयर डिस्काउंट प्राइस पर आवंटित किए जाएंगे।
क्या होगा मर्चेंट बैंकर और ब्रोकेज के लिए क्राइटेरिया
क्राइटेरिया के अनुसार बोली लगाने वालों को अप्रैल 2017 और जून 2020 के बीच 1,000 करोड़ रुपये का कम से कम एक घरेलू इक्विटी इश्यू प्रबंधन का अनुभव होना चाहिए। इच्छुक फर्म्स अलग से या कंसोर्टियम के रूप में बोली लगा सकती हैं। योग्य इच्छुक बोलीदाताओं को एक इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप के समक्ष प्रस्तुति देनी होगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे के लिए खान-पान संभालने और ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा देने वाली एकमात्र कंपनी है। यह ट्रेनों और सभी रेलवे स्टेशनों पर पैकेज्ड पेयजल की इकलौती प्रदाता है।
धमाकेदार रहा था आईआरसीटीसी का आईपीओ
आईआरसीटीसी की शेयर बाजार में आईपीओ के बाद लिस्टिंग हुई थी। इसका आईपीओ धमाकेदार रहा था। कंपनी का आईपीओ इश्यू पिछले साल अक्टूबर में आया था। इसके आईपीओ में शेयर का भाव 320 रु प्रति शेयर रखा गया था, जबकि कंपनी का 644 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ था। यानी आईपीओ भाव के दोगुने से भी अधिक पर। सरकार ने उस समय इसकी 12.6 फीसदी हिस्सेदारी बेच कर 645 करोड़ रुपये जुटाए थे। ये भारतीय रेलवे की एक सहायक कंपनी है, जो रोजाना 5,50,000 से 6,00,000 टिकट बुक करती है। ये घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए बजट और डीलक्स पैकेज टूर भी आयोजित करती है। इसके पूरे भारत के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को कवर करने वाले बजट पैकेज को "भारत दर्शन" कहा जाता है। कंपनी के लक्जरी पर्यटन पैकेज भी उपलब्ध हैं, जिसमें विशेष लक्जरी ट्रेनें जैसे कि बौद्ध सर्किट ट्रेन और महाराजा एक्सप्रेस परिचालन शामिल हैं।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications