Poonch News: पुंछ जिले में हाल ही में हुए दुखद हादसे के बाद, जिला प्रशासन ने तुरंत राहत कदम उठाया हैं। जिलाधिकारी विकास कुंडल (IAS) के नेतृत्व में प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का एलान किया है, ताकि उन्हें इस मुश्किल समय में कुछ सहारा मिल सके।

घायलों को मिलेगा इतना मुआवजा
इस ऐलान के अनुसार, मृतकों के परिजनों को ₹1 लाख दिए जाएंगे। ₹50,000 रुपये गंभीर रूप से घायलों को दिए जाएंगे और कम घायलों को ₹20,000 का मुआवजा दिया जाएगा। सीएनबीसी रिपोर्ट के अनुसार, यह मुआवजा राशि प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहारा देने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने की तरफ में एक बड़ा कदम है।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से दिया जवाब
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत की सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से ले लिया है। इस ऑपरेशन का नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी। इसमें पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को रात के वक्त निशाना बनाया जिनमें आतंकियों के छिपने के नौ ठिकाने शामिल थे।
पीड़ितों को मिलेगी राहत राशि
जम्मू-कश्मीर में कंट्रोल लाइन पर पाकिस्तान सीजफायर तोड़ते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। सीमा पार स्थित गांवों में मोर्टार गोले दागे गए हैं, जिससे पुंछ और तंगधार में अबतक कई लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह राहत राशि प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहारा देने और उनकी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में लिया गया है।
जिलाधिकारी विकास कुंडल ने कहा कि प्रशासन पीड़ितों के साथ हर संभव सहयोग करेगा, और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारी हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं और हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications