Dividend Alerts: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में पावर यूटिलिटीज कंपनी सीईएससी लिमिटेड ने भी नतीजों के साथ अपने शेयरहोल्डर्स के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐला किया है. यह ऐलान कंपनी के FY2025 के तीसरी तिमाही के नतीजों में की गई.
CESC की बोर्ड मीटिंग 10 जनवरी को हुई, जिसमें डिविडेंड को मंजूरी मिली. इसके तहत बोर्ड ने 1 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 450% का डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि प्रति शेयर 4.50 रुपए का पेमेंट किया जाएगा.

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स
कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया हैताकि यह फिक्स किया जा सके कि कौन से शेयरधारक इसे प्राप्त करने के पात्र हैं. सीईएससी लिमिटेड की एक्सचेंज फाइलिंग में पता चला कि अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट कंपनी के सदस्यों के रजिस्टर में लिस्ट सदस्यों या नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड द्वारा लाभकारी मालिकों के रूप में पहचाने जाने वाले सदस्यों को किया जाएगा. अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी, 2025 तय की गई है.
Q3 में CESC का मुनाफा घटा
सीईएससी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए 282 करोड़ रुपए का कंसो नेट प्रॉफिट दर्ज किया. यह पिछले साल की समान तिमाही में 301 करोड़ रुपए के आंकड़ों से कम है. हालांकि, रेवेन्यू में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई.
सीईएससी लिमिटेड की कुल आय 3,561 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 3,244 करोड़ रुपए रही थी. इस लिहाज से आय में सालाना आधार पर 10 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. शुक्रवार को सीईएससी लिमिटेड के शेयर एनएसई पर 162.42 रुपए पर बंद हुए, जो 4.40% गिरा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications