Dividend News: शेयर बाजार में मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने वाली कंपनियां फोकस में हैं. रिजल्ट्स के चलते स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिलता है. नतीजों के साथ कंपनियां डिविडेंड का भी ऐलान कर रहीं. आज यानी 7 मई को फोकस 5 शेयरों पर है. इसमें Hind Zinc, Allsec Technologies, DCM Shriram, TCS , Indian Bank के शेयर फोकस में हैं.
Hind Zinc Dividend
वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी शेयरहोल्डर्स को 500 फीसदी का अंतरिम डिविडेंड देगी. बोर्ड ने 7 मई को इसकी जानकारी दी. इसके तहत 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 10 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड देगी. अंतरिम डिविडेंड के लिए बोर्ड ने 15 मई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. डिविडेंड के ऐलान के बाद BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी से ज्यादा गिर गया है.

Allsec Technologies dividend
Allsec Technologies ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि बोर्ड ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है. इसके तहत निवेशकों को 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 15 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. हालांकि, फाइनल डिविडेंड के लिए 2 अगस्त को होने वाली AMG में मंजूरी मिलना बाकी है. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 5 जुलाई तय किया गया है. इसका पेमेंट 19 अगस्त तक या उससे पहले हो जाएगा.
DCM Shriram Dividend
बोर्ड ने FY24 के लिए 130 फीसदी के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके निवेशकों को 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 2.60 रुपए प्रति शेयर को फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिली है. हालांकि, डिविडेंड को AGM में शेयरहोल्डर्स से मिलना बाकी है. कंपनी का 35वां सालाना बैठक 16 जुलाई को होगा. बता दें कि बीते फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने पहले भी 400% का डिविडेंड दिया है. यानी कुल मिलाकर FY24 में निवेशकों को कंपनी ने 6.60 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है.
TCS Dividend
देश की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS ने डिविडेंड पर जरूरी अपडेट दिया है. टाटा ग्रुप की कंपनी ने सोमवार को बाजार को दी जानकारी में बताया कि फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दिया है. बोर्ड ने 16 मई, 2024 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. बता दें कि कंपनी ने 12 अप्रैल को Q4 नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान किया. इसके तहत 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 28 रुपए प्रति शेयर को डिविडेंड का ऐलान किया है. हालांकि, 31 मई को सालाना बैठक होनी है, जिसमें शेयरहोल्डर्स डिविडेंड पर फैसला लेंगे.
Indian Bank Dividend
सरकारी क्षेत्र के बैंक ने दमदार नतीजों के साथ FY24 के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके तहत निवेशकों के लिए इंडियन बैंक के बोर्ड ने 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 12 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. डिविडेंड के लिए 7 जून को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. डिविडेंड की रकम सालाना बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद आएगा.
क्या होता है डिविडेंड?
डिविडेंड यानी लाभांश (Dividend) किसी भी कंपनी की आय के कुछ हिस्से का उसके शेयरहोल्डर्स के एक वर्ग के बीच डिस्ट्रिब्युशन है, जिसे कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स तय करते हैं. डिविडेंड पेमेंट करने वाली कंपनियों के साधारण शेयरहोल्डर्स आम तौर पर तब तक योग्य होते हैं जब तक कि डिविडेंड एक्स-डेट से पहले उनके पास स्टॉक होता है. डिविडेंड का पेमेंट नकदी या अतिरिक्त स्टॉक के रूप में किया जा सकता है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications