Dividend Stocks to Buy: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. चौथी तिमाही के नतीजों के बूते शेयरों पर रडार पर हैं. इसमें सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का शेयर भी शामिल है. नवरत्न सरकारी शेयर नतीजों के साथ डिविडेंड बांटने का भी ऐलान किया है. नतीजों के बाद शेयर में खरीदारी का मौका बना है. बता दें कि शेयर पिछले 2 साल में करीब 240 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे चुका है.
Q4 में PSU का दमदार परफॉर्मेंस
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का परफॉर्मेंस जनवरी से मार्च के दौरान तगड़ा रहा. कंसो नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 18.4% बढ़कर 2127 करोड़ रुपए रहा. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 1797 करोड़ रुपए था. एक्सचेंज को नवरत्न कंपनी ने बताया कि सालाना आधार पर आय में 6.8% का इजाफा हुआ है, जोकि 8,564 करोड़ रुपए से बढ़कर 9,149.6 करोड़ रुपए रही. कुल इनकम भी बढ़कर 9,344.23 करोड़ रुपए हो गई है. इस दौरान खर्च बढ़कर 6,476.97 करोड़ रुपए हो गया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 6,399.44 करोड़ रुपए था.
फाइनल डिविडेंड का ऐलान
चौथी तिमाही के नतीजों के साथ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के बोर्ड ने फाइनल डिविडेंड को मंजूर कर दिया है. इसके तहत FY25 के लिए डिविडेंड का ऐलान किया गया है. शेयरहोल्डर्स को 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 90 पैसे प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है.

शेयर में क्या करें निवेशक?
BEL का शेयर ब्रोकरेज ने भी बुलिश नजरिया दिया है. ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर पर ओवरवेट की रेटिंग दी है. ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक मार्च तिमाही में नवरत्न PSU कंपनी का मार्जिन मजबूत रहा. FY26 के लिए कमेंट्री भी अहम होगी. इन सब ट्रिगर्स के बूते जेपी मॉर्गन ने BEL के शेयर पर 396 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर नतीजे जारी होने से पहले 363.55 रुपए के भाव पर बंद हुए थे.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications