Dividend Stock, Bonus Issue, Stock Split : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (8 सितंबर) को शेयर बाज़ार में तेजी रहने की संभावना है। इस बीच आज 38 कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे। इन तमाम कंपनियों के शेयर सोमवार डिविडेंड, बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट को लेकर एक्स-डेट पर कारोबार करेंगे। इसके साथ ही इन इन कंपनियों ने अपने कॉर्पोरेट एक्शन के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने को लेकर रिकॉर्ड डेट भी तय की है, जिसमें से किसी की रिकॉर्ड डेट 8 सितंबर तो किसी की 9 सितंबर है।

आज जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर एक्स-ट्रेड करेंगे उनमें स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL ), गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (ITDC ), आरबीएल बैंक (RBL Bank), टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail System) और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) प्रमुख हैं।
किसी कॉरपोरेट एक्शन के लिए कंपनी द्वारा पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए तय तारीख या दिन को रिकॉर्ड डेट कहा जाता है। इसका सीधा मतलब होता है कि यदि इस दिन या तारीख तक जिस भी निवेशक के पास कंपनी के शेयर होते हैं उन्हें ही इसका लाभ मिलता है। वहीं एक्स-डेट वो डेट होती है, जिसके बाद शेयर खरीदने पर कोई निवेशक कॉर्पोरेट एक्शन के लिए पात्र नहीं माना जाता है, क्योंकि T+1 सेटेलमेंट के तहत एक्स-डेट या उससे पहले खरीदे गए शेयरों का सेटलमेंट रिकॉर्ड डेट तक हो जाना चाहिए, तभी निवेशक डिविडेंड के लिए पात्र माने जायेंगे।
ये कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड से करेंगी मालामाल
- दिलीप बिल्डकॉन - 1 रुपये
- HUDCO - 1.05 रुपये
- SAIL- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड - 1.60 रुपये
- BLS इंटरनेशनल सर्विसेज - 1 रुपये
- भगवती ऑटोकास्ट - 2.50 रुपये
- बिड़ला कॉर्पोरेशन - 10 रुपये
- बीएलएस ई-सर्विसेज फाइनल डिविडेंड - 1 रुपये
- RBL बैंक - 1 रुपये
- टीटागढ़ रेल सिस्टम्स - 1 रुपये
- शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल्स - 1.50 रुपये
- ताज GVK होटल्स एंड रिसॉर्ट्स - 2 रुपये
- टेगा इंडस्ट्रीज - 2 रुपये
- ITDC - 2.90 रुपये
- एकनिट इंडस्ट्रीज - 1.50 रुपये
- एयरोफ्लेक्स एंटरप्राइजेज - 0.30 रुपये
- अपोलो माइक्रो सिस्टम्स - 0.25 रुपये
- बेला कासा फैशन एंड रिटेल - 2 रुपये
- DIVGI टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स - 2.60 रुपये
- फिल्ट्रा कंसल्टेंट्स एंड इंजीनियर्स - 2 रुपये
- गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स - 5 रुपये
- हैल्डिन ग्लास - 0.70 रुपये
- HFCL - 0.1 रुपये
- हिंदुस्तान हार्डी - 1 रुपये 2.80
- हिसार मेटल इंडस्ट्रीज - 1 रुपये
- ISGEC हेवी इंजीनियरिंग - 5 रुपये
- जश इंजीनियरिंग - 1.20 रुपये
- KDDL - 5 रुपये
- रिको ऑटो इंडस्ट्रीज - 1 रुपये - 0.50
- RM ड्रिप एंड स्प्रिंकलर सिस्टम्स - 0.50 रुपये
- तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स - 1.20 रुपये
- लहर फुटवियर्स - 0.50 रुपये
- मानकसिया एल्युमिनियम कंपनी- 0.07 रुपये
- मानकसिया कोटेड मेटल्स एंड इंडस्ट्रीज - 0.05 रुपये
- मनाली पेट्रोकेमिकल्स- 0.50 रुपये
- मंगल कंप्यूसोल्यूशन - 0.50 रुपये
स्टॉक स्प्लिट (Stock Split Today)
टाइटन इंटेक के शेयर स्टॉक स्प्लिट के लिए आज एक्स-ट्रेड करेंगे। स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये से 1 रुपये हो जाएगी। यानी कंपनी के शेयर 1:10 के रेशियो में स्प्लिट होंगे।
बोनस शेयर (Bonus Share Today)
Hamps Bio के शेयर आज बोनस के लिए एक्स-ट्रेड करेंगे। कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि पात्र निवेशकों को हर एक शेयर पर फ्री में एक शेयर मिलेंगे।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications