Dividend Stocks to Buy: शेयर बाजार में रिजल्ट्स सीजन चल रहा. लिस्टेड कंपनियां चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. जनवरी से मार्च के परफॉर्मेंस के आधार पर शेयरों में भी एक्शन देखने को मिल रहा. इसी में से एक आईटी सेक्टर की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी एचसीएल टेक का शेयर भी शामिल है. आज 23 अप्रैल को शेयर BSE पर करीब 7% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा. यह 1590 रुपए के पास पहुंच गया है. इससे पहले कल मंगलवार को कंपनी ने रिजल्ट्स जारी किए थे. ब्रोकरेज ने शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग दी है.
Q4 में IT कंपनी का परफॉर्मेंस
चौथी तिमाही में अनुमान के मुताबिक एचसीएल टेक के प्रदर्शन के बार ब्रोकरेज ने न्यूट्रल रेटिंग दी है. बाजार की दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान नेट प्रॉफिट 8% बढ़ा है. मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 4,307 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 3,986 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था. कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6% बढ़कर 30,246 करोड़ रुपए रही. सालभर पहले की समान तिमाही में आय 28,499 करोड़ रुपए थी. जबकि तीसरी तिमाही में आय 29,890 करोड़ रुपए थी.
कंस्टेंट करेंसी टर्म में रेवेन्यू तिमाही आधार पर 0.8% घटी है, लेकिन सालाना आधार पर 2.9% की ग्रोथ देखने को मिली. डॉलर रेवेन्यू तिमाही आधार पर 1% घटी, जबकि सालाना आधार पर 2% का इजाफा हुआ है, जोकि 3,498 मिलियन डॉलर रही.
गाइडेंस में की कटौती
HCL टेक ने FY26 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस में 250 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, जिसे घटाकर 2-5% कर दिया है. यह FY25 के लिए पूरे साल के गाइडेंस के मुकाबले कम है. दरअसल, ग्लोबल लेवल पर मैक्रोइकोनॉमिक अनिश्चितता के चलते डिमांड पर असर पड़ा है.

ब्रोकरेज का शेयर पर नजरिया
नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म HCL Tech के शेयर पर न्यूट्रल की रेटिंग दी है. मॉर्गन स्टैनली ने इक्वलवेट की रेटिंग दी है. इसके तहत शेयर पर 1600 रुपए का अपसाइड टारगेट भी दिया है. इसके अलावा सिटी ने न्यूट्रल रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 1510 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
900% डिविडेंड का ऐलान
एक्सचेंज को दी जानकारी में HCL टेक ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत कंपनी ने 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 18 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. यानी शेयरहोल्डर्स को 900% का डिविडेंड मिलेगा. अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है, जोकि 28 अप्रैल 2025 है. साथ ही डिविडेंड के लिए 6 मई 2025 को पेमेंट डेट फिक्स किया गया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications