Dividend Stock Record Date Today : बुधवार (20 अगस्त) को घरेलू शेयर बाज़ार में कमज़ोर नोट के साथ सपाट कारोबार के संकेत देखने को मिल सकता है। हालांकि इस बीच आज कई कंपनियों के शेयर अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन को लेकर निवेशकों के फोकस में रहेंगे। इसी कड़ी में आज 6 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पररहेंगे, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 20 अगस्त को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।

ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स (Bhansali Engineering Polymers), चंद्रिमा मर्केंटाइल्स लिमिटेड (Chandrima Mercantiles Ltd) और कोलाब प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Colab Platforms Ltd) समेत अन्य 3 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 5.91 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर करीब 6 रुपये की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 20 अगस्त तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Dividend Record Date Today : ये कंपनियां भरेंगी निवेशकों की जेब
Bhansali Engineering Polymers Dividend : भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स ने प्रति शेयर 1 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की थी। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 1 रुपये मिलेंगे।
Sukhjit Starch And Chemicals Dividend : सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल्स ने प्रति शेयर 1 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की थी। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 1 रुपये मिलेंगे।
Colab Platforms Dividend : कोलाब प्लेटफॉर्म्स ने प्रति शेयर 0.01 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की थी। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 0.01 रुपये मिलेंगे।
Ecos India Mobility & Hospitality Dividend : इकोस इंडिया मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी ने प्रति शेयर 1 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की थी। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 1 रुपये मिलेंगे।
Senco Gold Dividend : सेनको गोल्ड ने प्रति शेयर 1 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की थी। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 1 रुपये मिलेंगे।
Him Teknoforge Dividend : हिम टेक्नोफोर्ज ने प्रति शेयर 0.50 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की थी। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 0.50 रुपये मिलेंगे।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications