Dividend Stock Record Date Today : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन (25 अगस्त) सोमवार को घरेलू शेयर बाज़ार में पॉजिटिव कारोबार के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच आज कई कंपनियों के शेयर अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन को लेकर निवेशकों के फोकस में हैं। इसी कड़ी में आज 7 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पर हैं, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 25 अगस्त को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।

ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें लॉयड्स एंटरप्राइजेज (Lloyds Enterprises), कामा होल्डिंग्स (Kama Holdings), रेप्को होम (Repco Home), एस पी अपैरल्स (S P Apparels), रूपा एंड कंपनी (Rupa and Company) समेत 7 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 29.85 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर करीब 30 रुपये की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 25 अगस्त तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Dividend Record Date Today : ये कंपनियां भरेंगी निवेशकों की जेब
Lloyds Enterprises Dividend : लॉयड्स एंटरप्राइजेज ने प्रति शेयर 0.10 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 0.10 रुपये मिलेंगे।
Kama Holdings Dividend : कामा होल्डिंग्स ने प्रति शेयर 18.25 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 18.25 रुपये मिलेंगे।
Repco Home Dividend : रेप्को होम ने प्रति शेयर 2.50 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 2.50 रुपये मिलेंगे।
S P Apparels Dividend : एस पी अपैरल्स ने प्रति शेयर 2 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 2 रुपये मिलेंगे।
Rupa and Company Dividend : रूपा एंड कंपनी ने प्रति शेयर 3 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 3 रुपये मिलेंगे।
Nitin Castings Dividend : नितिन कास्टिंग्स ने प्रति शेयर 3 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 3 रुपये मिलेंगे।
Tamboli Industries Dividend : तंबोली इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 1 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 1 रुपये मिलेंगे।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications