Diwali 2024 Scams: दिवाली बस कुछ ही दिनों में आने ही वाली है। इस समय लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट लेना हो या फिर घर के लिए सामान, हर तरफ लोगों की मार्केट में भीड़ नजर आती है। ऐसे में स्कैमर्स और फ्रॉड होने का भी खतरा बहुत अधिक हो जाता है। फेस्टिव सीजन में स्कैमर्स कई तरह से अपने शिकार को निशाना बनाने की योजना बना रहे होते हैं और Indian Computer Emergency Response Team(CERT-In) अपनी हालिया सलाह के साथ यह सुनिश्चित करना चाहता है कि आप ऐसे जाल में न फंसें। सरकार ने ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम के लिए कुछ ऐसे स्कैम बताए हैं जिन्हें जानकर करके खुद को इन स्कैम्स से बचा सकते हैं।

फिशिंग स्कैम से रहे सतर्क
फिशिंग स्कैम में, किसी व्यक्ति को ईमेल, फोन कॉल या मैसेज के जरिए संपर्क किया जाता है, जो किसी नजदीकी व्यक्ति के रूप में या किसी वैध संस्था की ओर से होता है। इसका उद्देश्य लोगों से उनके खाता नंबर, घर का पता, बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड विवरण और उपयोगकर्ता नाम/पासवर्ड जैसे संवेदनशील डेटा प्रकट करवाना होता है।
फिर जानकारी का उपयोग करके बैंक अकाउंट तक पहुंचने के लिए इस स्कैन को किया जाता है और इसके परिणामस्वरूप आपके बैंक अकाउंट को खाली कर दिया जाता है। दिवाली शॉपिंग के समय इन स्कैम से सतर्क रहना बहुत जरूरी है।
लॉटरी और प्राइस स्कैम
लोगों को ऐसे पुरस्कार या लॉटरी का दावा करने के लिए चार्ज का भुगतान करने के लिए कहा जाता है जिसमें उन्होंने कभी असल में भाग नहीं लिया। ऐसे में बैंक अकाउंट की डिटेल ओटीपी के द्वारा ली जाती है और सारे पैसे अकाउंट से निकाल लिए जाते हैं।
इमोशनल मैनिपुलेशन स्कैम
अक्सर ऐसे स्कैम लोग कॉल करके या सामने से ही पैसे की मांग करने करते हैं। कई स्कैमर्स नकली ऑनलाइन डेटिंग प्रोफाइल बनाकर भी लोगों को अपना शिकार बनाकर पैसे निकलवा लेते हैं। ऐसे में दिवाली पर इस तरह के स्कैम से सावधान रहना बहुत जरूरी है।
नौकरी से जुड़ा स्कैम
फर्जी नौकरी लिस्टिंग में नौकरी चाहने वालों से आवेदन, ट्रेनिंग या बैकग्राउंड जांच के लिए चार्ज का भुगतान करने को कहा जाता है। फिर नौकरी का झांसा देकर पैसे लूट लिए जाते हैं। ऐसे स्कैम में स्कैमर्स आपको दिन में कुछ घंटे काम करके बहुत ज़्यादा पैसा कमाने का वादा करते हैं। इसके अलावाआपको किसी खास तरीके से भुगतान करने के लिए कहते हैं जैसे, उपहार कार्ड, क्रिप्टोकरेंसी, भुगतान ऐप, या वायर ट्रांसफर सेवा आदि। नौकरी की शर्त के तौर पर आपसे निजी जानकारी या बैंक की सारी डिटेल्स भी मांग सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications