रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी है। आरआईएल ने अपने कर्मचारियों को तिहरा तोहफा दिया है।
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी है। आरआईएल ने अपने कर्मचारियों को तिहरा तोहफा दिया है। पहला मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले कंपनी समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज ने महामारी संकट के बीच अपने पेट्रोलियम प्रभाग में लागू वेतन कटौती खत्म कर दी है। इसके साथ ही दूसरा तोहफा कंपनी ने बोनस भी एलान किया है। इतना ही नहीं तीसरा तोहफा कंपनी ने अब तक काटी गई सैलरी भी वापस करने का फैसला लिया है।

3.5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा
बता दें कि कंपनी के इस फैसले से रिलायंस ग्रूप के 3.5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। वहीं इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया है कि कंपनी ने कर्मचारियों को कोराना काल में काम करने के प्रति सद्भावना दर्शाते हुए उनको अगले साल के वैरियेबल वेतन में से 30 प्रतिशत अग्रिम देने की भी पेशकश की है।कंपनी के फैसले से इकोनॉमी में डिमांड को बढ़ावा मिलेगा।

मुकेश अंबानी ने नहीं लिया था अपना वेतन
कंपनी का यो फैसला इस बात का तगड़ा संकेत है कि देश की इकोनॉमी कोविड19 के भयानक हमले से उबर रही है। बता दें कि कंपनी ने अप्रैल में अपने हाइड्रोकार्बन पेट्रोलियम प्रभाग में दस से 50 प्रतिशत तक वेतन कटौती लागू की थी। चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपना पूरा वेतन छोड़ दिया था।
दूसरी कंपनियां भी ले सकती है ऐसा फैसला
कंपनी ने नकद बोनस और काम पर आधारित प्रोत्साहन का भुगतान भी टाल दिया था। वह सामान्य तौर पर वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ये भुगतान करती है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज का ये फैसला कई नजरिए से सरकार के आर्थिक राहत पैकेज की तरह ही है जिससे लोगों के हाथ में खर्च करने के लिए पैसे आएंगे और इकोनॉमी में मांग बढ़ेगी। आरआईएल से प्रोत्साहित होकर दूसरी कंपनियां भी इसी तरह का फैसला ले सकती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications