Muhurat Trading Time Date: NSE(नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ने मुहूर्त ट्रेडिंग के तारीख और समय का ऐलान कर दिया है। एनएसई के अनुसार, दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 1 नवंबर 2024, दिन शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। 1 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग का समय 6 बजे शाम से 7 बजे शाम तक रहेगा। आइए इससे जुड़ी सारी डिटेल आपको देते हैं।

सिर्फ 1 घंटे लिए खुलेगा शेयर बाजार
1 नवंबर को सिर्फ एक घंटे के लिए शेयर बाजार खुलेगा। इस दिन पर रेगुलर ट्रेडिंग नहीं होगी। 1 नवंबर को प्री-ओपनिंग सेशन की टाइमिंग शाम 5:45 से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन को एक शुभ समय माना जाता है। यह एक घंटे की ट्रेडिंग विंडो लंबे समय से बिजनेस के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है क्योंकि निवेशक दिवाली के त्यौहार पर नई वित्तीय योजनाएं भी बनाते हैं।
हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2081 की शुरुआत का प्रतीक
इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ विक्रम संवत 2081 की शुरुआत होगी। यह एक सांकेतिक कारोबारी सत्र होता है। लोग मुहूर्त ट्रेडिंग के तहत सिर्फ शगुन करने के लिए खरीदारी करते हैं। दिवाली पर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर एक घंटे का विशेष कारोबारी सत्र (मुहूर्त ट्रेडिंग) होगा।
वहीं, SLB सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट, Futures and Options (F&O) की टाइमिंग शाम 6 बजे से शाम 7 बजे तक है। दोनों एक्सचेंजों ने ट्रेड मोडिफिकेशन का अंतिम समय 7:10 तक रखा है।
बेहद शुभ माना जाता है मुहर्त ट्रेडिंग का समय
कई निवेशक मानते हैं कि मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन स्टॉक खरीदने से आने वाले साल में समृद्धि और तरक्की होती रहती है। इस दिन पर ट्रेडिंग के समय को बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान निवेशक अपने पोर्टफोलियो का मैनेजमेंट और नए अकाउंट सेटलमेंट भी करते हैं। मुहूर्त ट्रेडिंग के अधिक महत्त्व की वजह से इसमें स्टॉक ब्रोकर्स बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इन स्पेशल ट्रेडिंग सेशन ने अक्सर पॉजिटिव रिटर्न दिया है. सेंसेक्स पिछले 17 मुहूर्त सेशन में से 13 में हाई लेवल पर बंद हुआ था।
निवेशकों और ब्रोकर्स के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग का बहुत महत्व है, क्योंकि ये वित्तीय रूप से नए साल का प्रतीक है। कई लोगों का मानना है कि इस सत्र के दौरान निवेश करने से समृद्धि और विकास होता है। यह पोर्टफोलियो में विविधता लाने और नए सेटलमेंट अकाउंट खोलने का अवसर भी प्रदान करता है, जो आने वाले वर्ष के लिए बाजार में नए आत्मविश्वास को दर्शाता है। हालांकि इस समय के दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम कम होता है, लेकिन कुछ वर्षों में उम्मीदों से परे भी रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications