नयी दिल्ली। आज देश भर में दिवाली मनाई जा रही है। देश के सभी बाजारों में रौनक है। अभी तक के फेस्टिव सीजन में कारों और मोटरसाइकिलों के अलावा बाकी घरेलू उपकरणों की भी जम कर बिक्री हुई है। फेस्टिव सीजन अब धीरे-धीरे समाप्त होने की तरफ बढ़ेगा। इसलिए अगर आप कुछ भी खरीदारी करना चाहते हैं तो ये आखिरी मौका होगा। कारों पर अभी भी अच्छी डील मिल रही है। पर यदि आपका बजट कम है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं, जिससे आप मारुति की कार 1 लाख रु से भी कम में खरीद सकते हैं।
सैकंड हैंड कार
भारत में सैकंड हैंड कारों का काफी बड़ा बाजार है। कार कंपनियां अपने अलग प्लेटफॉर्म के जरिए अपने सैकंड हैंड कारों के कारोबार को चलाती हैं। मारुति का भी अपना सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। ट्रूवैल्यू नाम के इस प्लेटफॉर्म पर आपको बेहद कम दामों में मारुति की सैकंड हैंड कार मिल सकती है। ध्यान रहे कि वैसे तो यहां आपको अच्छी कंडीशन में पुरानी कार मिलेगी, मगर फिर भी जांच-परख जरूर करें।
मारुति ईको
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति की जो कार इस समय आप ट्रूवैल्यू पर 1 लाख रु से कम में खरीद सकते हैं वो है ईको। ईको का 2011 मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। अच्छी बात ये है कि इस कार को कंपनी का पहला मालिक बेच रहा है। ये कार 1.17 लाख किमी चल चुकी है। आप ईको का पेट्रोल वेरिएंट खरीद सकते हैं। कीमत की बात करें तो ईको के इस मॉडल को 95,000 रु में खरीदा जा सकता है।
ऑल्टो एलएक्स
इस समय ट्रूवैल्यू पर ऑल्टो एलएक्स भी बिक्री के लिए रखी गई है, जो सिर्फ 44 हजार से किमी थोड़ी थोड़ी ही अधिक चली है। मारुति सुजुकी ऑल्टो की मौजूद कार पेट्रोल वेरिएंट है। ध्यान रहे कि कार का 2006 मॉडल है। कीमत की बात करें तो ऑल्टो के इस सैकंड हैंड मॉडल को आप केवल 65,000 रु में खरीद सकते हैं।
वैगनआर एलएक्सआई
ट्रूवैल्यू पर वैगनआर एलएक्सआई भी बिक्री के लिए रखी गई है। मगर ये कार तीसरा मालिक बेच रहा है। हालांकि ये कार भी 97 हजार किमी ही चली है। बता दें कि इस कार का 2006 मॉडल बेचा जा रहा है। इस कार का भी आपको पेट्रोल वेरिएंट ही मिलेगा। वैगनआर एलएक्सआई के इस सैकंड हैंड कार मॉडल की कीमत 41,000 रु है।
कहां बिक रही हैं ये कारें
ट्रूवैल्यू पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ऊपर बताई गई सारें दिल्ली में बिकने के लिए रखी गई हैं। दूसरी बात कि आपके लिए गाड़ी की कंडीशन चेक करना जरूरी है। सैकंड हैंड कार को ऑनलाइन के बजाय मालिक से मिल कर खरीदना चाहिए।
कैसा होता है पैपरवर्क
कहीं और से सैकंड हैंड कार खरीदने पर आपको थोड़े मुश्किल पेपरवर्क से गुजरना पड़ सकता है। मगर ट्रूवैल्यू के जरिए सैकंड हैंड कार खरीदना आसान है, क्योंकि यहां पेपरवर्क कम और प्रोसेस आसान है। अगर आप सैकंड हैंड कार खरीदना चाहते हैं तो यहां ट्राई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications