Diwali Top Picks for Muhurat Trading: शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स दिवाली से पहले हलचल दर्ज की जा रही. लगातार 2 दिन खरीदारी के बाद एक बार फिर बिकवाली वाली देखने को मिली. बाजार की हलचल में दिवाली पर धांसू स्टॉक्स खरीदने के लिए ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर कैपिटल (PL Capital) ने टॉप पिक दिए हैं. इन शेयरों में एबीबी लिमिटेड, बीईएल, भेल, कोल इंडिया, एक्साइड इंडिया, जीएमडीसी, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, हिमाद्री स्पेश्यालिटी, केपीआईटी टेक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स शामिल हैं.
दिवाली पर खरीदारी की तैयार हैं लिस्ट
पीएल कैपिटल ने खरीदारी के लिए एबीबी लिमिटेड को पिक किया है. शेयर पर 7350 रुपए का स्टॉप लॉस लगाकर खरीदने की सलाह है. शेयर के लिए अपसाइड टारगेट 12300 रुपए का है.
ब्रोकरेज फर्म ने डिफेंस सेक्टर से बीईएल के शेयर को खरीदारी के लिए चुना है. शेयर पर 426 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. इस शेयरों को 240 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें.
सरकारी सेक्टर में खरीदारी के लिए ब्रोकरेज ने भेल का शेयर लिस्ट में डाला है. इस पर 215 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की राय दी गई है. स्टॉक पर 390 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है.
मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एक और सरकारी कंपनी का शेयर है, जिस पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग दी है. कोल इंडिया के शेयर पर पीएल कैपिटल ने 415 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह दी है. शेयर पर 690 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर को भी लिस्ट में शामिल किया है. शेयर को 425 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. साथ ही शेयर पर 740 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.

खरीदारी के लिए दमदार शेयर
जीएमडीसी भी दिवाली पिक के तौर पर लिस्ट में शामिल है. पीएल कैपिटल ने खरीदारी के लिए शेयर पर 544 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर को 305 रुपए के अपसाइड टारगेट के साथ खरीदने की राय है.
सरकारी शेयर गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर पर भी ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 1420 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की राय दी है. शेयर पर 2770 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
स्पेश्यालिटी केमिकल सेक्टर में खरीदारी के लिए ब्रोकरेज ने हिमाद्री स्पेश्यालिटी केमिकल लिमिटेड के शेयर को टॉप पिक बनाया है. शेयर पर 530 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की रेटिंग है. शेयर पर 900 रुपए का अपसाइड टारगेट है.
दिवाली के दिन धांसू स्टॉक्स में करें निवेश
मिडकैप आईटी सेक्टर में केपीआईटी टेक के शेयर पर खरीदारी की राय है. दिवाली पिक के तौर पर इस शेयर को खरीदना है. इस पर 1500 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं और 2500 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें.
सरकारी सेक्टर की कंपनी एनटीपीसी के शेयर को टेक्निकली खरीदारी की राय दी है. शेयर पर 360 रुपए का स्टॉपलॉस लगाकर खरीदें. शेयर ऊपर में 590 रुपए का लेवल टच कर सकता है.
खरीदारी की लिस्ट में टाटा ग्रुप की कंपनी भी शामिल है. ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर को 770 रुपए के स्टॉपलॉस से खरीदने की राय है. इस पर 1225 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications