DMart Q1 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. डीमार्ट ने भी जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी को अप्रैल से जून के दौरान 773.8 करोड़ रुपए का नेट कंसो प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 658.8 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. यानी मुनाफे में सालाना आधार पर 17.5% का इजाफा हुआ है. एवेन्यू सुपरमार्ट का शेयर BSE पर शुक्रवार यानी 12 जुलाई को सवा फीसदी की मजबूती के साथ 4953.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
दमदार नतीजों से शेयर पर होगी नजर
एवेन्यू सुपरमार्ट ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंसो आय सालाना आधार पर 18.6% बढ़ा है. अप्रैल से जून के दौरान 14,069.1 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 11,865.4 करोड़ रुपए थी. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA Q1FY25 में 1,221.3 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 1,035.3 करोड़ रुपए की थी.

ऑपरेटिंग खर्च बढ़ा, 6 नए स्टोर्स खुले
Avenue Supermarts के MD और CEO नेविल नोरोहा ने कहा कि हमारी आय Q1 18.4% बढ़ी. इस दौरान ग्रॉस मार्जिन के बढ़ा है. इसकी वजह जनरल मर्चेंडाइज और अपेरल में लगातार सुधार है. अप्रैल से जून के दौरान कंपनी ने 6 नए स्टोर खुले, जिसके चलते 30 जून तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 371 हो गई है. भविष्य के लिए बिल्डिंग क्षमता बढ़ाने के लिए और सर्विस लेवल पर सुधार के लिए ऑपरेटिंग खर्च बढ़ा है.
DMart के शेयर का प्रदर्शन
DMart का शेयर 12 जुलाई को सवा फीसदी की मजबूती के साथ 4953.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर का 52-वीक हाई 19 जून को 5,220 रुपए का बनाया. शेयर प्राइस पिछले 3 महीने में सपाट ही रहा है. 6 महीने में स्टॉक का प्राइस करीब 30% उछल गया है. शेयर 5 साल में 264% उछल चुका है.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications