नई दिल्ली, जुलाई 6। आज सुबह सुबह पेट्रोलियम कंपनियों ने झटका दिया है। देश में घरेलू इस्तेमाल में आने वाला गैस सिलेंडर एकदम से महंगा कर दिया गया है। यही नहीं 5 किलो वाला गैस का सिलेंडर भी आज महंगा हो गया है। हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम आज घटा है, और यह प्रति सिलेंडर 8.50 रुपये सस्ता हो गया है। इसके साथ ही यह जानिए अब किन शहरों में गैस सिलेंडर का दाम 1100 रुपये के पार निकल गया है।
आइये जानते हैं शेयरों के हिसाब से दाम
आज से इस रेट पर मिलेगा गैस का सिलेंडर
दिल्ली में गैस का सिलेंडर 50 रुपये महंगा होने के बाद अब आज से 1053 रुपये का मिलेगा। वहीं मुंबई में अब एक सिलेंडर की कीमत 1,052.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा कोलकाता में आज से गैस का सिलेंडर 1,079 रुपये का मिलेगा। चेन्नई में आज की बढ़ोत्तरी के बाद अब गैस का सिलेंडर 1,068.50 रुपये का मिलेगा।
अब जानिए सस्ता होने के बाद कमर्शियल गैस का सिलेंडर का दाम
आज से कमर्शियल गैस का सिलेंडर सस्ता किया गया है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में 19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी की गई है। वहीं कोलकाता में यह कमी 8 रुपये की रही है। आज कीमत में कटौती के बाद यह सिलेंडर दिल्ली में 2012.50 रुपये का हो गया है। इसी तरह कोलकाता में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2132 रुपये का मिलेगा। वहीं मुंबई में कमर्शियल गैस का सिलेंडर 1972.50 रुपये का मिलेगा। चेन्नई में कमर्शियल गैस का सिलेंडर 2177.50 रुपये का मिलेगा।
जानिए कितनी चुकाना होती जीएसटी
एलपीजी गैस सिलेंडर 5 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है। इसमें 2.5 फीसदी केन्द्र के खाते में और 2.5 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है। इसमें 9 फीसदी केन्द्र के खाते में और 9 फीसदी राज्य के खाते में जाते हैं।
जानिए किन शहरों में दाम 1100 रुपये के पार निकले
- सुपौल : 1157.5 रुपये
- पटना : 1151 रुपये
- भागलपुर : 1150.5 रुपये
- औरंगाबाद : 1149.5 रुपये
- भिंड : 1132 रुपये
- ग्वालियर : 1137 रुपये
- मुरैना : 1137 रुपये
- दुमका : 1110.5 रुपये
- रांची : 1110.57 रुपये
- कांकेर : 1141 रुपये
- रायपुर : 1124 रुपये
- सोनभद्र : 1140 रुपये
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications