ऑटो सेक्टर के लिए आई अच्छी खबर आई है। बता दें कि ऑटो कंपनियों के लिए कार बिक्री को लेकर सितंबर में राहत की खबर है। इस सितंबर महीने देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 26.45 फीसदी बढ़कर 2,72,027 हो गई।
नई दिल्ली: ऑटो सेक्टर के लिए आई अच्छी खबर आई है। बता दें कि ऑटो कंपनियों के लिए कार बिक्री को लेकर सितंबर में राहत की खबर है। इस सितंबर महीने देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 26.45 फीसदी बढ़कर 2,72,027 हो गई। साल भर पहले यानी सितंबर 2019 में कंपनियों ने 2,15,124 वाहन खुदरा वाहनों की बिक्री हुई थी।

टू-व्हीलर वाहनों की बिक्री बढ़ी
ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर कंपनियों के संगठन सिआम ने आज यानी शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। हालांकि, पिछले महीने कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (एसआईएएम) के ताजे आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री साल भर पहले की 16,56,658 इकाइयों की तुलना में 11.64 फीसदी बढ़कर 18,49,546 पर पहुंच गई। इस दौरान 12,24,117 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई, जो साल भर पहले की 10,43,621 के मुकाबले 17.3 फीसदी अधिक है। वहीं, स्कूटरों की बिक्री पिछले साल सितंबर के 5,55,754 यूनिट के मुकाबले मामूली बढ़कर 5,56,205 हो गई।
सितंबर तिमाही में यात्री वाहन की 17% बढ़ी सेल्स
बता दें कि जुलाई-सितंबर 2020 की तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 17.02 फीसदी बढ़कर 7,26,232 यूनिट हो गई। साल भर पहले यह 6,20,620 इकाई रही थी। सितंबर तिमाही के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री इस वित्त वर्ष में 46,90,565 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 46,82,571 इकाई थी।
कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री घटी
बात करें अगर कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री के आंकड़ों की तो सिआम के अनुसार, इस दौरान 20.13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि साल भर पहले सितंबर तिमाही में 1,67,173 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई थी, जो कम होकर 1,33,524 इकाइयों पर आ गई। सभी कैटेगरी के वाहनों की कुल बिक्री दूसरी तिमाही में मामूली गिरकर 55,96,223 रह गई। साल भर पहले सभी कैटेगरी में 56,51,459 वाहनों की बिक्री हुई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications